•संभाग स्तरीय युवा सम्मेलन में मुख्यमंत्री कल होंगे शामिल, •मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बहतराई ,सरकंडा रूट के यातायात को किया गया है डायवर्ट

बिलासपुर। संभाग स्तरीय युवा सम्मेलन का कार्यकम कल बहतराई इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया है, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होगें।
इस दौरान संभाग के सभी 08 जिलों से लगभग 10,000 की संख्या में युवा सम्मिलित होगें।
इस दौरान शहर यातायात एवं मार्ग व्यवस्था बनाये रखने एवं जन सुविधा हेतु मोपका, सरकण्डा रोड से वाहनों का डायवर्सन किया गया है जो इस प्रकार से होगा –
01- कोरबा-सीपत की ओर से आने वाले लोग मोपका तिराहा, छठघाट पुल एवं लिंगियाडीह पुल का उपयोग कर तोरवा-दयालबंद से शहर प्रवेश कर सकेगें ।
02 – इसी प्रकार मोपका से सरकण्डा की ओर जाने वाले आर के नगर तिराहा से अपोलो रोड, चिंगराजपारा, शनिचरी, साइंस कॉलेज मोड़, या रामायण चौक, चांटीडीह होते हुये सरकण्डा रोड में शामिल होगें।
03- रतनपुर- कोनी की ओर से आने वाले लोग तुर्काडीह पुल, महामाया चौक एवं इंदिरा सेतु का उपयोग कर सकरी-मंगला से शहर प्रवेश कर सकेगें।
04 – इसी प्रकार सरकण्डा से मोपका की ओर जाने वाले चांटीडीह, रामायण चौक या साईंस कॉलेज मोड़, शनिचरी, चिंगराजपारा, अपोलो रोड, आर के नगर तिराहा होते हुये मोपका रोड में शामिल होगें ।
(भारी वाहन एवं बिल्डिंग मटेरियल संबंधी समस्त वाहन व्हीव्हीआईपी कार्यक्रम के दौरान प्रतिबंधित रहेगें)