चुनाव नजदीक है तो सरकार को बेरोजगारी भत्ता देना याद आया, जब घोषणा पत्र में वादा किया था तो 04 साल पहले युवाओं को क्यों नही दिया : शैलेंद्र यादव

बिलासपुर। प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को दिए जा रहे बेरोजगारी भत्ता को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के नेता एवम पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने कहा कि भूपेश सरकार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने के नाम पर उनके साथ सिर्फ छल कर रहे है।
आज जब सरकार को 04 साल 03 माह होने को है,तब उन्होंने इसकी घोषणा की। इसके पहले वे कुंभकरण की तरह गहरी नींद में सोए हुए थे। जब बीजेपी ने विभिन्न आंदोलन के माध्यम से उन्हें गहरी नीद से जगाकर उनको अपना घोषणा पत्र याद दिलाई तो वे आज बेरोजगारी भत्ता दे रहे है।
जब उन्होंने अपने घोषणा पत्र में युवाओं से बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था तो वे 04 साल पहले यह भत्ता क्यों नही दिये। आज जब चुनाव नजदीक आ रहा है तो उन्हें बेरोजगारी भत्ता देने की याद आई।
उन्होंने कहा कि इस सरकार के घोषणा के बाद भी आज आधे से ज्यादा शिक्षित बेरोजगार युवाओ को यह भत्ता नही मिल पा रहा है। क्योंकि अगर इसके नियम में जाओगे तो आप रोजगार कार्यालय के चक्कर काटते काटते थक जाओगे पर आपको रोजगार भत्ता नही मिल पाएगा।