” छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन ” के आह्वान पर प्रदेश भर की नर्सेस 11 अगस्त को जायेंगे एक दिन की सामूहिक अवकाश पर।

बिलासपुर। “छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन” अपनी पांच सूत्री मांगो को लेकर 11 अगस्त को 01 दिवसीय अवकाश पर जाने की घोषणा की है। वही परिचायिका संघ की नर्सेस भी इस आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए सामूहिक अवकाश पर जाने की घोषणा कर दी है।
परिचायका संघ की प्रदेशाध्यक्ष देबश्री साव ने बताया कि “छत्तीसगढ़ हेल्थ फेडरेशन ” अपनी पांच सूत्री मांगो को लेकर 11 अगस्त को सामूहिक अवकाश पर जा रहे है। जिनके आह्वान पर परिचायिका संघ भी आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए प्रदेश सरकार से नर्सों से किया गया अपना वादा निभाने की बात कही है।
उन्होंने कहा कि पिछली बीजेपी सरकार में प्रदेश भर की नर्सेस अपनी मांगों को लेकर प्रदेश भर में आंदोलन किया था। जिस आंदोलन ने प्रदेश की बीजेपी सरकार को हिला कर रख दिया था एवम उस आंदोलन से प्रदेश भर की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा गई थी। अंत में सरकार ने दमनकारी नीति अपनाते हुए सभी आंदोलनकारी कर्मचारियों के ऊपर एस्मा लगाकर सभी नर्सों को जेल में डाल दिया था।
तब कांग्रेस के वर्तमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए जेल में नर्सों से मिलने आए और उन्हे आश्वस्त किया था कि प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार बनती है तो नर्सों की इन प्रमुख मांगो को प्राथमिकता से पूरी की जायेगी।
संघ की देबीश्री ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को प्रदेश भर की नर्सों से किया उनका वादा याद दिलाते हुए मांग की है कि नर्सों के ग्रेट पे एवम पदनाम को लेकर जो वर्षो पुरानी मांग है उसे तत्काल पूरा कर अपना वादा निभाए।
आज प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की आपकी सरकार है, प्रदेश के मुख्यमंत्री भी आप ही है, येसे में जो वादा आपने अपने पौने पांच वर्ष के कार्यकाल में पूरा नही कर पाए है, उसे आज पूरा कर नर्सों को उनका हक दिलवा कर उनके साथ न्याय करे।