बिलासपुर
मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं कि मैं दुनिया के सबसे पुराने सनातन धर्म संस्कृति में जन्म लिया : उद्योगपति प्रवीण झा

बिलासपुर । मुंगेली नाका, मैदान ग्रीन पार्क मैदान में सुनील पाण्डेय (जैकी पाण्डेय) के द्वारा कराई जा रही श्री राम कथा में शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति एवम समाज सेवी प्रवीन झा शामिल हुए।

श्री राम कथा में पधारे तपोनिष्ठ ब्रह्मचारी अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर स्वामी श्री श्री 1008 श्री डॉ. करुणानन्द गिरी जी महाराज आवाहन अखाड़ा भारत और तपोनिष्ठ बालब्रह्मचारी श्री श्री 108 श्री चैतन्यपुरी जी महाराज, जूना अखाड़ा और पंडित विद्याचरण शास्त्री जी महाराज के मुख से श्री राम कथा सुनी एवं उनका आशीर्वाद लिया।

इस अवसर पर श्री झा ने कहा कि मैं इन महान गुरुओ के आशीर्वाद से धन्य हो गया जिनके दर्शन एवम आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर आज मुझे ईश्वर ने दिया है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं कि मैं दुनिया के सबसे पुराने सनातन धर्म संस्कृति में जन्म लिया।
