Loading ...
बिलासपुर

डीएवी पब्लिक स्कूल ,देवरीखुर्द में संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह ने किया वृक्षारोपण, प्रकृति के संतुलन के लिए वृक्षारोपण अति आवश्यक : संसदीय सचिव रश्मि सिंह

तखतपुर। विधानसभा क्षेत्र तखतपुर अंतर्गत डीएवी पब्लिक स्कूल देवरीखुर्द में वृक्षारोपण किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तखतपुर विधायक डॉ. रश्मि आशिष सिंह जी उपस्थित रही।

छत्तीसगढ़ में वन विभाग द्वारा चालू वर्ष 2023 में वर्षा ऋतु के दौरान हरियाली प्रसार एवं वन संवर्धन के लिए वृहद स्तर पर लाखो पौधे के रोपण का कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप उक्त वृहद वृक्षारोपण अंतर्गत अधिक से अधिक फलदार पौधों का रोपण के कार्य को प्राथमिकता से शामिल किया गया है।

उल्लेखनीय है कि वृक्षारोपण अंतर्गत फलदार पौधे जिसमें आम, जामुन, बेल, कटहल, मुनगा, सीताफल, पपीता, अनार, नींबू, शहतूत, बादाम, बेर, के पौधों का रोपण किया जाएगा।

इस अवसर पर डॉ. रश्मि आशिष सिंह ने बताया कि वृक्षरोपण करने से वातावरण संतुलित बना रहता हैं एवम शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है। इस प्रकार वन विभाग विभिन्न संस्थानों एवं आमजन के सामूहिक प्रयासों से इस वर्षा ऋतु में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए वृहद वृक्षारोपण तो प्रदेशभर में किया जा रहा है, भविष्य में वन आधारित निजी जरुरतों की पूर्ति और वनोपज की बिक्री से अतिरिक्त आय का साधन भी प्रदेशभर के निवासियों को प्राप्त होगा।

इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी ,कर्मचारी एवम शाला स्टॉप उपस्थित रहे।