बिलासपुर
पीसीसी अध्यक्ष से मिले त्रिलोक श्रीवास, बेलतरा विधानसभा को लेकर हुई चर्चा

बिलासपुर। जिले के लोकप्रिय कांग्रेस नेता एवं बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के सशक्त मजबूत दावेदार त्रिलोक चंद्र श्रीवास आज अपने सहयोगियों सहित रायपुर पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी कुमारी शैलजा , प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, सह- प्रभारी, विजय जांगिड़ एवं विधानसभा चुनाव हेतु प्रदेश के वरिष्ठ पर्यवेक्षक प्रीतम सिंह , वेला प्रसाद सहित वरिष्ठ नेताओं से भेंट किया।

वरिष्ठ कांग्रेस नेताओ से उनकी प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीर चर्चा हुई। इस अवसर पर कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ पंडित महेश मिश्रा पंडित नीलय शर्मा पंडित मंगल बाजपेई ,राहुल गोरख, पंडित जितेंद्र शर्मा जित्तू, चरण सिंह राज शालिग्राम यादव आदि जन उपस्थित रहे।