बिलासपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हेलीपेड पर कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास ने किया आत्मीय स्वागत

बिलासपुर। जिले के प्रवास में आये प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बेलतरा विधानसभा के लोकप्रिय कांग्रेस नेता,एल एवम पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय प्रतिनिधि त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने जैन इंटरनेशनल स्कूल ग्राउंड ,हेलीपैड पर साफा और बुके दे कर मुख्यमंत्री का आत्मीय अभिनंदन किया।

इस अवसर पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के जनहित कार्यो संबंधी आवेदन भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंपा।

इस अवसर पर त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता किशोरी लाल गुप्ता, शिवा मुदलियार , मनोज श्रीवास, पंडित महेश मिश्रा,मुकेश अग्रवाल, पंडित नीलय शर्मा ,राहुल गोरख कान्हा गोरख मंगल वाजपेई, दीपक कश्यप, आयुष सिंह राज चरण सिंह, राज कौशल श्रीवास्तव ,गणेश वर्मा, शालिग्राम यादव, दिनेश ठाकुर पार्थ आदि कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।