Loading ...
बिलासपुर

एनएसयूआई के प्रदेश सचिव विवेक साहू के नेतृत्व में अटल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव को सौंपा गया ज्ञापन

बिलासपुर। एनएसयूआई के प्रदेश सचिव विवेक साहू के नेतृत्व में अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर कुलसचिव को ज्ञापन सोपा गया।

विश्वविद्यालय प्रशासन से एनएसयूआई के प्रदेश सचिव विवेक साहू द्वारा मांग की है कि विद्या परिषद की बैठक दिनांक 24/02/2021 को और कार्य परिषद की बैठक 20/03/2021 को विश्वविधालय में हुई स्नातक व स्नाकोतर BA LLB/B com LLB /LLB/LLM के पाठ्यक्रमों का विश्व विद्यालय अनुदान आयोग के नवीन नियमानुसार प्रत्येक प्रश्न पत्र में 20 अंक आंतरिक मूल्यांकन व 80 अंक विश्वविद्यालय सैद्धांतिक का निर्णय लिया गया था।

चुकी कोविड काल में ऑनलाइन परीक्षा के कारण प्रारम्भ नहीं किया गया था जिसे लेकर आज एनएसयूआई ने लॉ के छात्रो के साथ प्रायोगिक मूल्यांकन व सैद्धांतिक अंक आवंटित करने की माँग कुलपति को ज्ञापन सौंपकर की है।

इस दौरान एनएसयूआई के छात्र नेता सवितेस गढ़वाल , यश अवस्थी , अविनाश पांडेय , ओम सिंह ,उत्कर्ष श्रीवास , उमर अहमद व छात्र नेता प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।