प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में सोशल मीडिया के कवरेज पर पाबंदी लगाकर एसपीजी ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मिलने वाले चुनावी लाभ पर पानी फेर दिया

बिलासपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में सोशल मीडिया को कवरेज करने से मना करने पर स्थानीय जनप्रतिनिधि जहा नाखुश है ,वही पत्रकार जगत में भी इसे लेकर बड़ा आक्रोश देखा जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नगर आगमन व उनके कार्यक्रम के कवरेज को लेकर स्थानीय मीडिया बड़े उत्साहित थे। और उनके आने की खबर को बड़ी ही प्राथमिकता से अपने अपने न्यूज पोर्टलों एवम सोशल प्लेटफार्मों में पत्रकार लगातार प्रकाशित कर रहे थे। लेकिन जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा का समय आया तो एसपीजी ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए सभी न्यूज पोर्टल पत्रकारों एवम तमाम सोशल मीडिया को कवरेज करने से मना करते हुए मीडिया पास जारी करने से मना कर दिया। जिससे सभी पत्रकारों एवम स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बड़ी निराशा हुई।
क्षेत्र के स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी पता है कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के इस कार्यक्रम का उनको कितना बड़ा फायदा मिलने वाला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भाषण जितना ज्यादा स्थानीय लोगो के बीच प्रचारित होगी। स्थानीय स्तर पर उस क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को चुनाव में उतना ज्यादा लाभ मिलेगा। और उनके इस कार्य में स्थानीय स्तर के पत्रकारो की अहम भूमिका होती है। जो खबरों को गांव के हर घरों तक पहुंचाते है।
लेकिन इतने बड़े आयोजन का जो लाभ स्थानीय जनप्रतिधियो को चुनाव में मिल सकता था उसे एसपीजी की न्यूज पोर्टल एवम सोशल मीडिया पत्रकारों पर पाबंदी लगा कर पानी फेर दिया।