बड़ी खबर। त्रिलोक श्रीवास के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, बेलतरा से कांग्रेस प्रत्याशी नही बनाए जाने पर उनके समर्थको में जबरदस्त आक्रोश, हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओ ने बैठक कर त्रिलोक को चुनाव लडने दिया अपना समर्थन, दो- चार दिनों में चुनाव लडने पर त्रिलोक करेंगे फैसला

बिलासपुर। कांग्रेस द्वारा घोषित प्रत्याशी के नाम को लेकर त्रिलोक श्रीवास के समर्थको में जबरदस्त आक्रोश देखा जा रहा है।

आज बेलतरा में त्रिलोक श्रीवास ने अपने समर्थकों के साथ एक बैठक आयोजित की। जिसमे हजारो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित लोगो ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से अपने नेता त्रिलोक एवम उनकी धर्मपत्नी किसी को भी कांग्रेस पार्टी से टिकट नही देने पर कांग्रेस आलाकमान पर तीखी नाराजगी एवम आक्रोश जाहिर किया।

बेलतरा विधानसभा के सक्रिय एवम जमीनी कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने हजारों कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया और वर्तमान परिस्थितियों पर कार्यकर्ताओं का विचार मांगा।

जिस पर उपस्थित बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम ,मोहल्ले और नगर निगम के वार्ड के हजारों जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों ,कर्मचारी संगठनों ,युवा- महिला और व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने जन भावनाओं के अनुरूप क्षेत्रीय और सक्रिय जीतने वाले प्रत्याशी के रूप में त्रिलोक चंद्र श्रीवास को चुनाव लड़ने हेतु अपना राय प्रकट किया।
इस अवसर पर त्रिलोकचंद श्रीवास ने कहा कि पांचवीं बार कांग्रेस पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया है। कांग्रेस पार्टी ने तय किया था कि जीतने वाले उम्मीदवार स्थानीय और सर्वे के आधार पर टिकट दिया जाएगा। जो व्यक्ति क्षेत्र का है ही नहीं और जिसका सर्वे में कहीं दूर-दूर तक नाम नहीं है । उन्हें टिकट दिया गया है । किसी भी क्षेत्रीय व्यक्ति को टिकट दिया जाता तो वह और उनके पूरे समर्थक उसका समर्थन करते ,परंतु यदि बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में बाहरी व्यक्ति को लाकर थोप दिया गया है। जिससे पूरे क्षेत्र में नाराजगी है एवं असंतोष व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि जन भावनाओं के अनुरूप निर्णय लेंगे और जन भावनाओं के अनुरूप हो सकता है वह चुनाव मैदान में भी चुनाव लड़े, अभी त्रिलोक श्रीवास् ने अंतिम फैसला नहीं लिया है ।
उन्होंने कहा कि शीघ्र दो-चार दिनो के अंदर चिंतन मनन कर अपने निर्णय सार्वजनिक करेंगे। इस अवसर पर अल्प समय में 3000 से ज्यादा कार्यकर्ता उपस्थित होकर त्रिलोक श्रीवास की जमीनी ताकत का अहसास कराया।
बेलतरा से त्रिलोक एवम उनके हजारों समर्थकों की इस तरह की नाराजगी एवम आक्रोश को देखकर कांग्रेस पार्टी में भारी खलबली मची हुई है l