29 व 30 अक्टूबर को पद्मजा आभूषण व अग्रवाल वर्किंग वुमन ग्रुप द्वारा “फ्यूजन” प्रदर्शनी का आयोजन

बिलासपुर। 29 व 30 अक्टूबर को पद्मजा आभूषण व अग्रवाल वर्किंग वुमन ग्रुप के संयुक्त प्रयास द्वारा व्यापार विहार महादेव हॉस्पिटल के सामने जीरो डिग्री होटल मे “फ्यूजन” नाम से एक प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रदर्शनी की आयोजिका पिंकी मनीष अग्रवाल ने बताया के इस प्रदर्शनी मे कई महिलाएं जो अपने घर से काम करते हैं, वो विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाएंगे। यहाँ आप आने वाले दिवाली की पूरी शॉपिंग कर सकते हैँ। साथ ही एक नेक कार्य का हिस्सा बन कर दूसरों की दिवाली भी हैप्पी कर सकती हैँ ।
इस प्रदाशनी मे एक डोनेशन बॉक्स भी रखा जायेगा । उसमे आने वाले सभी से अनुरोध किया जायेगा के स्वेच्छा से जो भी अनुदान दें साथ ही स्टाल के जरिये जो भी कमाई होगी उसका कुछ हिस्सा देकर महिलाएं दिव्यांग बच्चों के लिए दीपावली गिफ्ट के रूप में बच्चों को दी जायेगी और उनके साथ खुशियाँ मनाएंगे।
इस प्रदर्शनी का मकसद यही है के घरेलु महिलाओं को पहचान मिले और दिव्यांग बच्चों के साथ सयम बिता कर ये संदेश दें के वो भी हमारे तरह नार्मल हैँ ये उन्हें समाज के मुख्य धारा से जोड़ने का एक छोटा प्रयास है। आप सब ज्यादा से ज्यादा आकर हमें सपोर्ट करें।