अपनी लाइफ स्टाइल में बदलाव करके डायबिटीज से बचा जा सकता है : डॉ.प्रवीण कालविट विश्व मधुमेह दिवस पर ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्पलायॅज एसोएिशन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, के तत्वाधान में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बिलासपुर। विश्व मधुमेह दिवस पर आज 14 नवंबर ,मंगलवार को ऑल इंडिया एससी/एसटी रेलवे एम्पलायॅज एसोएिशन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के तत्वाधान में रेलवे सांस्कृतिक भवन, तितली चौक में कार्यक्रम आयोजित कर निशुल्क स्वास्थ्य चेकअप कराया गया।
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि – श्री आलोक कुमार, रेल महाप्रबंधक, द.पू. म. रे, बिलासपुर जोन विशेष अतिथि श्री रविन्द्र शर्मा, प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक द.पू.म.रे, बिलासपुर,विशेष अतिथि श्री प्रवीण पाण्डेय, मंडल रेल प्रबंधक द.पू.म.रे, बिलासपुर आदि उपस्थित रहेंगे।

वही स्वास्थ्य विभाग से डॉ. प्रवीण कालविट (हृदय रोग एवं मधुमेह सलाहकार),डॉ. सुधा कालविट (टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर एवं नर्सिग होम), डॉ. कविता पुजारा (आहार विशेषज्ञ, डाईट क्लीनिक रामा वर्ल्ड),डॉ. ज्योति आचार्य कश्यप(आई सर्जन, एलाईट मेडीसिटी हॉस्पिटल),कृष्ण आर. प्रधान (अर्न्तराष्ट्रीय स्वास्थ्य कल्याण फिटनेस एवं जीवन कोच) आदि स्वास्थ्य विशेषज्ञ रूप से उपस्थित रहे जिन्होंने डायबिटीज से बचने के उपाय बताए।

विशेषज्ञों ने कहा की आज की लाइफ स्टाइल की वजह से यह बीमारी दिन ब दिन बढ़ते जा रही है। आज भारत डायबिटीज मरीजों का कैप्टल बन चुका है। जो चिंता जनक है। हमारा शरीर बहुत अनमोल है । इसका हमे बेहद ख्याल रखना चाहिए। हम अपनी लाइफ स्टाइल में कुछ बदलाव लाकर इस बीमारी से बच सकते है । समय पर सोना, रात में कम आहार ग्रहण करना। प्राणायाम, योगा, एक्सरसाइज आदि उपायो से इस बीमारी से बचा जा सकता है। लेकिन जन जागृति के अभाव में दिन प्रति दिन मरीजों की संख्या बढ़ते जा रही है।
साथ ही विशेषज्ञों ने यह भी कहा की सभी को अपना ब्लेड शुगर हर 6 माह में नियमित रूप से चेकअप कराते रहना चाहिए ताकि अगर किसी को शुगर हो भी जाए तो समय रहते उन्हे यह जानकारी मिल सके।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आए लोगो का बीपी, शुगर, ब्लड आदि टेस्ट प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ द्वारा निशुल्क किया गया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रभात पासवान ने कार्यक्रम मे उपस्थित लोगो का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया।