मोपका स्थित शासकीय राशन दुकान से हितग्राहियों को समय पर चावल नही मिलने से गरीब मजदूर परिवार परेशान

बिलासपुर। हितग्राहियों को समय पर चावल नही मिलने से लगातार गरीब मजदूर परिवार परेशान हो रहे है। इधर राशन दुकान वाले लगातार हितग्राहियों को राशन के लिए चक्कर करवा रहे है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गरीब, मजदूर एवम किसान वर्ग के लोगो के जीवन में आर्थिक समृद्धि लाने नित नई योजना ला रहे है। ताकि उनके जीवन में आर्थिक सुधार ला कर उनके जीवन को और भी बेहतर बना सके। लेकिन प्रशासन में बैठे कुछ अधिकारियों की मनमानी से सरकार की योजनाओं की धज्जियां उड़ रही है। और सरकार के योजनाओं का उचित लाभ जरूरतमंद लोगों को नही मिल पा रहा है।

ऐसा ही एक मामला मोपका स्थित शासकीय राशन दुकान में देखी जा रही है । जहा चावल के लिए हितग्राहीयो को लगातार भटकना पड़ रहा है। समय पर उन्हें चावल नही मिल पा रहा है। अपने काम धंधे को छोड़कर प्रतिदिन राशन दुकान के चक्कर काटने को वे मजबूर है फिर भी उनको समय पर राशन नही मिल पा रहा है। जिससे कई गरीब परिवारों के सामने घर चलाने की बड़ी मुसीबत आन पड़ी है।
ग्रामीण लोगो ने मीडिया को बताया कि किसी भी माह उन्हे समय पर राशन नही मिलती है । अपनी रोजी रोटी, काम धंधे को छोड़ कर हर माह इसी तरह उन्हे बार बार राशन दुकान के चक्कर काटना पड़ता है, तब जा कर उन्हे राशन मिल पाती है। अकसर उन्हे यहां चावल खत्म हो चुका है जैसे जवाब मिलते है।