बिलासपुर
सिरगिट्टी में रावत नृत्य महोत्सव कल

बिलासपुर। प्रतिवर्षानुसार सिरगिट्टी में कल 03 दिसंबर को रावत नृत्य महोत्सव का आयोजन खेल मैदान सिरगिट्टी में संध्या 6 बजे रखा गया है।
जिसके मुख्य अतिथि डा भवानी शंकर नाथ (उप पुलिस महानिरीक्षक दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर) ,अध्यक्षता डा सोमनाथ यादव (पूर्व अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग छत्तीसगढ़ शासन ) तथा विशिष्ट अतिथि अमित यादव (युवा अध्यक्ष बिलासपुर जिला यादव समाज) करेंगे।
कार्यक्रम में अन्य अतिथि के रूप में समाज के पुष्पेंद्र साहू पार्षद, सूरज मरकाम पार्षद, रवि साहू पार्षद, लक्ष्मी यादव पार्षद, संजय यादव, डा राजेश यादव, अविनाश यादव, नीरज यादव, राजकुमार यादव, राकेश यादव,नंदकुमार यादव आदि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
उक्त जानकारी संजय यादव (अध्यक्ष सिरगिट्टी यादव समाज) ने दी।