बिलासपुर
जीत के बाद अमर अग्रवाल का निकला विजय जुलूस, जगह जगह हुई आतिशबाजी के साथ शानदार स्वागत

बिलासपुर। बिलासपुर विधानसभा सीट से बीजेपी के अमर अग्रवाल कांग्रेस के शैलेष पांडे को हराकर शानदार 28 हजार वोटो से एतिहासिक जीत दर्ज कराई है।

जीत के बाद अमर अग्रवाल का शानदार विजय जुलूस उनके हजारों समर्थको ने खुली जीप में गाजेबाजे के साथ इंजीनियरिंग कॉलेज कोनी से गांधी चौक तक निकाली गई। रास्ते भर चौक चौराहों में उनके समर्थको ने उनका फूल मालाओं , आतिशबाजी से शानदार अभिनंदन स्वागत किया।

