Loading ...
बिलासपुर

डॉ भीमराव अंबेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर एसटी/ एससी रेलवे एम्पलाई एसोसिएशन द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

बिलासपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के पुण्यतिथि की याद में महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर 6 दिसंबर को एससी एसटी कर्मचारियों के द्वारा बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रेलवे अस्पताल में का रक्तदान शिविर का कार्यक्रम रखा गया।
जिसमें रेलवे एससी/ एसटी एसोसिएशन के कर्मचारियों द्वारा बड़ी संख्या में रक्तदान किया गया। जो जरूरतमंदों को निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

इस महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में रेलवे के एडीआरएम 2 देवराज जी विशेषरूप से उपस्थित रहे। उनके द्वारा सर्वप्रथम डॉ भीमराव अंबेडकर जी के तेलचित्र पर माल्यार्पण एवम दीप प्रज्वलित कर किया गया ।तत्पश्चात उनके द्वारा रक्तदान करने वाले सभी रेलवे कर्मचारियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर एसटी/एससी रेलवे एम्पलाइज एसोसिएशन के जोनल सचिव प्रभात पासवान ने कहा कि एससी /एसटी कर्मचारियों के द्वारा प्रतिवर्ष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर रक्त दान शिविर जैसे कई कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है, जिसमें रेलवे अधिकारी/कर्मचारियों का अपार सहयोग सदैव मिलता रहा है।