Loading ...
बिलासपुर

BNI बिलासपुर व्यापार एवम उद्योग मेले का शानदार रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ

बिलासपुर। BNI बिलासपुर व्यापार एवम उद्योग मेले का बुधवार को शानदार रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक एवम पूर्व विधानसभा स्पीकर धरम लाल कौशिक ,बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, समाज सेवी प्रवीण झा, बिल्डर प्रकाश गवलानी, किरण पाल चावला द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।तत्पश्चात प्रयास अकादमी स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चो के द्वारा स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा की इस मेले से प्रदेश के उद्योग व्यापारो को बढ़ावा मिलता है। छोटे एवम मध्यम व्यापारीयों को बेहतर बाजार उपलब्ध होती है। आम जनता को भी मेले घूमने के साथ ही एक ही जगह जरूरत की सारी चीजे उपलब्ध हो जाती है। आज बिलासपुर का व्यापार मेला धीरे धीरे अपना व्यापक स्वरूप ले चुका है। अब इस मेले को देखने घूमने दूर दूर से लोग आने लगे है।कार्यक्रम में शशिकांत पेंडवाल (अमिताभ बच्चन के हमशक्ल) भी शामिल होकर मेले में उपस्थित लोगो का खूब मनोरंजन किया। वही उपस्थित लोगो ने भी उनके साथ जमकर सेल्फी खिंचवाई।मेले में इस वर्ष 19 इंटरनेशन झूले, 37 से ज्यादा फूड स्टॉल,300 से भी ज्यादा कंज्यूमर स्टाल लगाए गए है। मेले में खाने पीने की चीजों से लेकर मनोरंजन का भी भरपूर ख्याल रखा गया है ,साथ ही मेले में प्रतिदिन नए नए कार्यक्रमो का आयोजन भी रखा गया है। जिसमे साइंस कंपीटिशन,राइजिनिंग स्टार , हास्य कवि सम्मेलन, मैराथन, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता आदि शामिल है।कार्यक्रम को सफल बनाने BNI के गणेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, विनोद पांडेय, पुलकित अग्रवाल, एम मुखर्जी आदि जुटे हुए है।