BNI उद्योग एवम व्यापार मेले में आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती मनाई गई, नशा न करने का लिया गया शपथ

बिलासपुर। BNI उद्योग एवम व्यापार मेले के आज तीसरे दिन स्वामी विवेकानंद जी के जयंती को युवा उत्सव के रूप में मनाते हुए युवाओं को प्रेरित करने वाले विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न विचार कहे।
विश्व हिंदू परिषद के ओम मखीजा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी की कही हुई हर एक वाक्य युवाओं के लिए प्रेरणा दायक है। उन्होंने युवाओं के लिए कहा था कि जब तक आप स्वयं पर विश्वास नही करेंगे ईश्वर पर विश्वास नही कर सकते। कोई भी कार्य बिना त्याग के संभव नही । नर की सेवा के बिना नारायण की सेवा नही की जा सकती। जैसा आप सोचते है वैसे ही आप बनते चले जाते है। उन्होंने कहा था कि युवाओं में नशा, निष्क्रियता व नकारात्मकता नही होना चाहिए।
प्रो. रविकांत दुबे वॉयस चांसलर,सीवी रमन यूनिवर्सिटी ने कहा कि BNI उद्योग एवम व्यापार मेला,मेले के साथ साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन कर रहा है। उन्होंने विवेकानंद के संबंध में कहा कि वे हमेशा शिक्षा के लिए लोगो को प्रेरित किया। उन्होंने लोगो से कहा था कि जीवन का लक्ष्य और शिक्षा का लक्ष्य एक ही है।
कुलपति अरुण दिवाकर नाथ बाजपाई ने कहा कि भारत अध्यात्मिक शक्ति रहा है और रहेगा। हम व्यापार के साथ अध्यात्म को विश्व में स्थापित कर विश्व शक्ति बनना चाहते है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत में हर एक लोगो की सहभागिता होनी चाहिए।
बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा कि सामाजिक ताने बाने इसलिए जिंदा है क्योंकि हम परिवारवाद के साथ चलते है। हमारे सस्कृति में दादा दादी,चाचा चाची, मामा मामी सब होते है लेकिन पाश्चात्य संस्कृति में सिर्फ अंकल आंटीयां होती है। यही हमारी सभ्यता और पाश्चात्य संस्कृति में अंतर है।
उन्होंने विवेकानंद के संबंध में कहा कि जब वे अमरीका के शिकागो में धर्म संसद में पहुंचे तो उन्हें भगवा वस्त्र में देखकर लोग हंस रहे थे। वही गीता को सबसे नीचे पायदान में रखा गया था जिसे देखकर विवेकानंद जी कुंठित हो गए थे। लेकिन धर्म संसद में विवेकानंद जी के 1: 47 घंटे धारा प्रवाह बोलने के बाद गीता को पढ़ने को सभी ललायित हो उठे।
•नशा न करने की शपथ•
अति0 पुलिस अधीक्षक अर्चना झा ने इस अवसर पर जिला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “निजात अभियान” पर प्रकाश डालते हुए कहा की अधिकतर अपराध नशे के कारण या नशे में होते है। इसलिए हम सभी को नशे से दूर रहना चाहिए । आज हम सभी को किसी भी प्रकार का नशा न करने की शपथ लेना चाहिए। उन्होंने सभी उपस्थित लोगो को नशा न करने की शपथ दिलवाया।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले युवाओं का सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम में सौरभ चतुर्वेदी, किरण पाल चावला, किशन अग्रवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इस पूरे कार्यक्रम का संचालन राजीव अग्रवाल ने किया।