छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी, जल संसाधन विभाग कर्मचारी संघ द्वारा आज अपने विभिन्न मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौपा गया ज्ञापन

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी, जल संसाधन विभाग कर्मचारी संघ द्वारा आज अपने विभिन्न मांगो को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सोपा।

कर्मचारी संघों की मांग है कि दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों का नियमितीकरण एवं स्थाई करण करने के संबंध में लोकसभा चुनाव के पूर्ण निर्णय लिया जायें। विगत 08-10 वर्षों से कार्यरत दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों का नियमितीकरण किया जायें,02-08 वर्ष के मध्य कार्य करने वाले दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी / दैनिक श्रमिकों को स्थाई कर्मी बनाकरन स्थायीकरण किया जायें, ग्राम तूता धरना स्थल को हटाकर पुराना रायपुर नगर निगम के अंतर्गत पुराना धरना स्थल बुडा तालाब या पुराना बस स्टैण्ड पडरी में धरना स्थल बनाया जाये ताकि हड़ताली कर्मचारी व आम जनता का किसी भी प्रकार का परेशानी न हो,समीक्षात्मक प्रक्रिया आरंभ एवं मार्ग प्रशस्त करने हेतु कमेटी गठन किया जावेगा, जिसमें हमारे फेडरेसन के (श्री राम कुमार सिन्हा जी, श्री मनोज कुमार सोनी जी, श्री तुलसी दागर जी. श्री जनक लाल साहू जी, श्री कुलेश्वर साहू जी) पदाधिकारियों को शामिल किया जावें।

तृतीय श्रेणी / चतुर्थ श्रेणी के सीधी भर्ती के रिक्त पदों पर दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को योग्यता व अनुभव के आधार पर 50 प्रतिशत पदों में शासकीय विभागों में कार्यरत श्रमायुक्त दर कलेक्टर सब कर्मचारियो का पदों पर संविलियन / समायोजन किया जाना चाहिये एवं फिर भर्ती प्रक्रिया किया जाना चाहिए।
इन्ही विभिन्न मांगो को लेकर संघ के पदाधिकारियों के द्वारा बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेड कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया।
इस दौरान संघ के दुर्गेश वर्मा,राजेश साहू, मुकेश साहू,लोकेश वर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।