Loading ...
बिलासपुर

रोटरी ई क्लब ऑफ बिलासपुर युनाइटेड द्वारा पैरेंटिंग सेमीनार का आयोजन 20 जनवरी को

बिलासपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में, सक्रिय व समर्पित संस्था रोटरी ई क्लब ऑफ बिलासपुर युनाइटेड द्वारा शहर में पैरेंटिंग सेमीनार का आयोजन 20 जनवरी 2024 शनिवार शाम 6.30 बजे, लखीराम अग्रवाल आडीटोरियम, मिशन हॉस्पिटल रोड में होने वाला है।

इस सेमीनार का उद्देश्य माता-पिता के लिये बच्चे के गुस्से, मोबाइल की लत और गलत मांग से निपटने के लिये बाल मनोविज्ञान की शिक्षा, अहमदाबाद के विख्यात पैरेंटिंग कोच श्री परिक्षित जोबनपुत्रा द्वारा प्रदान की जायेगी।

जो अपने बच्चों के व्यवहार को सही दिशा देने, उन्हें अधिक जिम्मेदार, प्रसन्न और सफल बनाने के ढंग का प्रशिक्षण दिया जायेगा

। इस सेमीनार की अधिक जानकारी के रोटे. प्रकाश माहेश्वरी (अध्यक्ष) मो. 96691 30007, रोटे. डॉ. किरनपाल सिंग चावला (प्रोग्राम को आर्डीनेटर) मो. 9893056088 या रोटे. रौनक साव (सचिव) मो.9617755555 पर सम्पर्क करें।इस सेमीनार हेतु प्रवेश नि:शुल्क होगा।