अयोध्या का राम मंदिर आने वाले समय में पूरी दुनिया का अध्यात्म का केंद्र बनेगा : डॉ.दिनेश महाराज जी

बिलासपुर। सरकंडा स्थित पीतांबर पीठ के पीठाधीश्वर डॉ.दिनेश महाराज जी ने आज अयोध्या के भव्य मंदिर में श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से वापस आने के बाद अयोध्या के अपने अनुभवो को लोगो के बीच साझा किया।
उन्होंने बताया कि वहां का आयोजन इतना भव्य था जिसकी बखान शब्दो में नही की जा सकती। एक पल के दिए पूरी दुनिया ही अयोध्या में उमड़ पड़ी थी। मंदिर परिसर में मात्र 6 – 7 हजार कुछ वीआईपीयों को जाने की अनुमति थी लेकिन अयोध्या के अलग अलग जगहों , टेंटो में उस समय लगभग 15 लाख के लगभग लोग मौजूद रहे होंगे। जो अपने आराध्य देव भगवान श्री राम लला की एक झलक पाने को ललायीत थे।
मंदिर परिसर का नजर एसा था कि वीआईपी परिसर में बड़े बड़े संत, महात्माओं के साथ पूरे भारत के बड़े बड़े सेलिब्रिटी ,नाम चीन लोग सब एक समान एक जगह पर बैठे हुए थे। कोई छोटे बड़े का कोई भेद भाव नही था। ऐसा लग रहा था मानो पूरा राम राज्य की स्थापना इसी पल से ही हो गई हो।
मंदिर निर्माण के संबंध में महाराज जी ने कहा कि मंदिर असंख्य लोगो के अथक प्रयास व बलिदान का फल है लेकिन इस लड़ाई को एक मंच पर लाने का काम बीजेपी सरकार ने किया । उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने ही पहली बार बावरी मस्जित को तुड़वाया।जिसका परिणाम आज देश और दुनिया देख रही है।
उन्होंने कहा कि अयोध्या का राम मंदिर आने वाले समय में पूरी दुनिया का अध्यात्म का केंद्र बनेगा। यह मंदिर सनातन धर्म का ध्वज आज बुलंद किया है।