चाइल्ड पोर्नोग्राफी अपलोड कर इस्टाग्राम में शेयर करने वाले आरोपी को सकरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। चाइल्ड पोर्नग्राफ सोशल मीडिया साइड एस्ट्राग्राम में अपलोड करने वाले आरोपी को तकनीकी एक्सपार्ड के मध्यम से सकरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
दिल्ली एन सी आर बी साइबर टीप लाइन रिपोर्ट के सम्बंध में आरोपी द्वारा अपने मोबाइल नम्बर पर दिनाँक 12.05.21 के 8.58 बजे अपने मोबाईल हैंडसैट पर इंस्टाग्राम के माध्यम से बच्चों से सम्बंधित अश्लील वीडियो अपलोड कर अन्य व्यक्ति को शेयर किया गया था।
उक्त साइबर टीप लाइन पर एन सी आर बी दिल्ली से प्राप्त होने पर थाना सकरी में अपराध क्रमांक 25/24 धारा 67 बी आईटी एक्ट ,14 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।
जांच में रजिस्टर्ड सिम धारक को तलब कर पूछताछ किया गया। जिस पर आरोपी ने बताया कि घटना दिनांक समय मे अपने मोबाइल वीवो 1901 मॉडल पर उपयोग करना बताया।
आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ राजा यादव पिता सोन साय यादव उम्र 21 वर्ष निवासी उसलापुर से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त सिम को तोड़कर फेकना बताया । जिस पर प्रकरण में धारा 201 भादवि जोड़ी गयी। आरोपी की निशान देही पर वीवो कम्पनी के मोबाइल को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया ।
आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक राजेश मिश्रा प्रधान आरक्षक लक्ष्मीकांत कश्यप एवं स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।