Loading ...
बिलासपुर

छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में धूमधाम से मनाया गया 75वां गणतंत्र दिवस

बिलासपुर। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिम्स महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.के के सिहारे के द्वारा सिम्स हॉस्पिटल प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया।

इस दौरान उन्होंने सर्व प्रथम सरदार पटेल के प्रतिमा में माल्यार्पण की तद उपरांत नर्सिंग स्टाफ एवम नन्हे मुन्ने बच्चो के द्वारा मनमोहक सास्कृति कार्यक्रमो की प्रस्तुति दी गई, जो आगंतुक अतिथियों बीच समां बांधा।

इस अवसर पर सिम्स हॉस्पिटल के अधिष्ठाता डॉ के के सिहारे ने सभी अधिकारी, कर्मचारी एवम नर्सिंग स्टाफ को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा की सिम्स हॉस्पिटल को हमें पूरे छत्तीसगढ़ में बुलंदियों पर ले जाना है। यहां के कार्यरत सभी अधिकारी /कर्मचारी पूरी ईमानदारी एवम निष्ठा से अपना दायित्व निभाते हुए मानवता का परिचय देंवे।

अधिष्ठाता के उद्बोधन के बाद चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुजीत नायक ने भी वहा उपस्थित लोगो को संबोधित किया।

कार्यक्रम में सिम्स के अधिष्ठाता डॉक्टर के के सहारे, चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सुजीत नायक, डॉ पंकज, डॉ प्रशांत निगम, डॉक्टर प्रसनजीत रावत, डॉ राकेश नहरेल, नर्सिंग अधीक्षक, एवम सफाई और सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी कमलेश दीवान, दिनेश निर्मलकर, जितेंद्र दुबे, फेकू चंद्राकर, त्रिलोकी साहू, संतोष चंद्रसेन एवम सिम्स की छात्र-छात्राएं सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।