Loading ...
बिलासपुर

•ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले बड़े आयोजन क्रिकेट की लोकप्रियता को करते हैं प्रमाणित- त्रिलोक चंद्र श्रीवास •बेलतरा विधानसभा के जलसों में रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

बिलासपुर। क्रिकेट का खेल हमारे देश में इतना लोकप्रिय हो गया है, कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।

ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे ऐसे आयोजन को देखकर नही लगता कि ग्रामीण अंचलो में इस आयोजन की भव्यता, तैयारी और पुरस्कार की राशि को देखकर सहज ही कोई भी ग्रामीण क्षेत्रों में भी क्रिकेट की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है। उक्त बातें बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जलसों में जिला ग्रामीण पंचायत स्तरीय रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय समन्वयक एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं गुजरात श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कही।

कार्यक्रम में सर्व प्रथम मुख्य अतिथि त्रिलोक चंद्र श्रीवास का पुष्पहार, श्रीफल एवम आतिशबाजी के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्राम वासियों द्वारा भव्य स्वागत एवम अभिनंदन किया गया।

तत्पश्चात ग्राम के सरपंच सुरेंद्र साहू द्वारा स्वागत भाषण दी गई। कार्यक्रम को कांग्रेस नेता अनिल यादव पूर्व सरपंच, भाजपा नेता सुरेंद्र पांडे ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भानु यादव एवं आभार प्रदर्शन उप सरपंच हरीश वर्मा ने किया।

इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता राजेश सिंह कौशल श्रीवास्तव, बौधराम यादव, जनक पांडे विशेष रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर आयोजन समिति के नानू ध्रुव, सुरेश यादव, आनंद वर्मा, चंद्रिका खरे, सुभाष सूर्यवंशी ,त्रिलोकी वर्मा, धर्म, शुभम श्रीवास, पार्थ कुमार, अभिषेक शर्मा सहित सैकड़ो खिलाड़ी बंधु सहित हजारों दर्शक उपस्थित थे ।