Loading ...
बिलासपुर

बड़ी खबर। हेड मास्टर ने राम- कृष्ण को भगवान न मानने की बच्चों को दिलाई शपथ ,वीडियो हुआ सोशल मीडिया में वायरल, डीआईओ ने तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

बिलासपुर। बिल्हा विकास खंड के शासकीय प्राथमिक शाला भरारी के हेड मास्टर रतन लाल सरोवर का एक वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। जिसमे वे स्कूली बच्चों को ब्रह्मा, विष्णु और महेश को भगवान न मानने की बच्चों को शपत दिलाते नजर आ रहे।

हेड मास्टर रतन लाल कह रहे हैं कि ये तीनों भगवान नहीं हैं और आगे से वे भी उन्हें भगवान नहीं मानें। वे स्टूडेंट्स को बौद्ध धर्म स्वीकार करने की शपथ दिलाते हुए नजर आए।

सूत्रों के मुताबिक यह वीडियो 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन का बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेता और बिल्हा जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष विक्रम सिंह ने टी.आर साहू (डीईओ) से इसकी शिकायत की थी।

जिसके बाद डीआईओ टी आर साहू हेड मास्टर रतन लाल सरोवर के इस आचरण को शासकीय गरिमा के विरुद्ध मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।