आल इंडिया एसटी/एससी रेलवे एम्पलाई एसोसिएशन दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे बिलासपुर के द्वारा आयोजित पारिवारिक पिकनिक कार्यक्रम में विधायक अमर अग्रवाल हुए शामिल

बिलासपुर। आल इंडिया एसटी/एससी रेलवे एम्पलाई एसोसिएशन दक्षिण पूर्वी मध्य रेलवे बिलासपुर के द्वारा स्मृति वन में आयोजित पारिवारिक पिकनिक कार्यक्रम में नगर विधायक अमर अग्रवाल शामिल हुए।

इस अवसर पर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि इस पारिवारिक मिलन समारोह में आ कर मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि रेलवे के सभी एसटी/एससी कर्मचारियों ने संघ बनाकर लगातार कार्यक्रम करा कर प्रेम एवम सद्भाव से सबको एकत्र रखने का बहुत बड़ा काम कर रहे है। जिसके लिए मैं उन सभी को बहुत बहुत बधाई एवम शुभकामनाएं देता हूं।

उन्होंने आगे कहा कि बिलासपुर का रेलवे जोन देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपाई जी की देन है। जिन्होंने हमको रेलवे जोन दिया जिसके कारण आज बिलासपुर की विशिष्ट पहचान बनी है।

शहर विकास को लेकर विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि बिलासपुर शहर का डेवलपमेंट सबके सहयोग से करेंगे ताकि यह शहर सुंदर और सुव्यवस्थित बन सके।

कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में महिलाओ व बच्चो ने भाग लिए। जिसमे खुर्सी दौड़,माला पहनना एवम नन्हे बच्चों का डांस प्रोग्राम रखा गया था। जिसमे प्रथम, द्वितीय,तृतीय आने वाली को मुख्य अतिथि के हाथो पुरस्कृत भी किया गया।
इस अवसर पर आल इंडिया एसटी /एससी रेलवे एम्प्लाइज एसोसिएशन, एसईसीआर बिलासपुर के जोनल सचिव प्रभात पासवान, मंडल अध्यक्ष शिव मंगल मंडल, रनिंग ब्रांच अध्यक्ष लोक नाथ प्रधान, कामत नंद,प्रसंत बन,योगेश लहरे, विमल लगने आर जे राम, बेचे लाला, गोकुल प्रसाद, सुदर्शन, परमानंद, विक्रमादित्य, चंदन,रामफल लहरे,आशा देवी, अर्चना देवी,मनिता लता,पूनम देवी, विद्यार्थी, भीमदास,विनोद कुमार,अनिल कुमार बी एच कुमार ,मनीष कुमार इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।