•बिलासपुर पुलिस द्वारा स्टाल लगाकर किया गया लोगो को यातायात के प्रति जागरूक • आर्म्स, सुरक्षा संसाधन सामग्री और बीडीएस टीम का लगाया गया प्रदर्शनी • ‘ निजात अभियान’ का लोगो ने किया भरपूर समर्थन • आईपीसी के कानून की दी गई जानकारी

बिलासपुर । बिलासपुर पुलिस जागरूकता अभियान के मध्यम से यातायात एवम निजात अभियान चलाकर लोगो को जागरूक करने का लगातार प्रयास कर रही है।

इसी अभियान के तहत सोमवार को जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेंद्र जयसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा, उप पुलिस अधीक्षक लाइन मंजुलता केरकेट्टा के मार्गदर्शन में पुलिस लाइन ग्राउंड में पुलिस बैंड एवम विभिन्न स्टाल लगा कर यातायात नियमो से जुड़े सामग्री को प्रदर्शित करते हुए यातायात नियमो का पालन करने की अपील लोग से की गई।

इसी क्रम में पुलिस के ड्यूटी दौरान उपयोग में ली जाने वाले आर्म्स, सुरक्षा संसाधन सामग्री और बीडीएस टीम का भी प्रदर्शनी लगाया गया। जिसके मध्यम से लोगो को पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की गंभीरता को समझाया गया और किस तरह की सावधानी रखी जाए यह बतलाया गया ।
0निजात अभियान को लोगो का मिला भरपूर समर्थन0
“निजात अभियान” जिसके तहत बिलासपुर पुलिस पिछले एक वर्षो से नशे के खिलाफ अभियान चलाकर लोगो को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक कर रही है तथा जो नशे के आदि हो चुके है उसे भी काउंसलिंग के मध्यम से नशे की लत से बाहर निकालने का बड़ा काम कर रही है। जिसकी सभी लोगो ने बड़ी सराहना की।

इस प्रदर्शनी के मध्यम से “निजात अभियान” के तीन चरणों मे की जाने वाले कार्यवाही को भी प्रदर्शित किया गया। निजात अभियान के तहत जागरूकता ,काउन्सलिंग और कार्यवाही के माध्यम से समाज में हो रहे अपराधिक गतिविधियो में भी बेहद कमी आई है। निजात अभियान के द्वारा नशे की लत से दूर हुए लोगो की कहानियों ने भी लोगो को प्रेरित किया। कार्यक्रम में आए लोगो ने बिलासपुर पुलिस की निजात अभियान की खूब सराहना की।

0आईपीसी के कानून की लोगो को जानकारी मिली0
इस अभियान के तहत आम लोगो को आईपीसी के कानून की जानकारी भी दी गई जिससे क़ानून में कुछ नये व संशोधन की जानकारी लोगो तक पहुँचने का माध्यम भी बना और लोग स्टॉल में जाकर सबकी जानकारी हासिल किए।

बिलासपुर पुलिस द्वारा लगाए गए सभी स्टालो का लोगो ने बड़ी दिलचस्पी के साथ भ्रमण कर जानकारी हासिल की। निश्चित ही बिलासपुर पुलिस के इस अभियान से लोगो में जागरूकता देखी जायेगी।