Loading ...
बिलासपुर

यह मेरा सौभाग्य है कि प्रभु श्री राम ने इस पुण्य कार्य के लिए मुझे चुना : प्रवीण झा

बिलासपुर। भगवान संपत्ति वैभव बहुत लोगो को देते है लेकिन सेवा का अवसर सिर्फ उन्हे ही मिल पाता है जिस पर प्रभु की असीम कृपा होती है। यह मेरा सौभाग्य है कि प्रभु श्री राम ने इस पुण्य कार्य के लिए मुझे चुना। उक्त बाते समाज सेवी एवम उद्योगपति प्रवीण झा ने कही।

उन्होंने कहा की रामनवमी के शुभ अवसर पर हम सभी अयोध्या में रहेंगे। जिसके लिए 16 अप्रैल को 1001 लोगो को लेकर 27 एसी बस से हम सभी अयोध्या के लिए रवाना होंगे। जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के द्वारा झंडी दिखाकर रवाना की जायेगी।

समाज सेवी प्रवीण झा ने बताया कि प्रभु श्री रामलला के दर्शन को अयोध्या जाने के लिए शहर की जनता में ऐसा अद्भुत उत्साह एवम भक्ति देखी गई कि हमने 22 जनवरी को इस कार्य के लिए पंजीयन प्रारंभ किया जो 28 जनवरी तक पूरे हो गए। जिसका इस कार्यक्रम के मध्यम से हम आज समापन करने जा रहे है।

इस अवसर पर आरएसएस सह प्रांत प्रभारी नारायण नामदेव ने कहा कि हम सभी परम भाग्यशाली है की वर्षो के संघर्ष के बाद यह क्षण देख पा रहे है। उन्होंने कहा की आदमी के पास कितना भी धन दौलत हो लेकिन सेवा के लिए मन चाहिए । जिसका मन अच्छा होता है भगवान भी उसी पर कृपा करते है। प्रवीण झा जी की सेवा भाव को देकर प्रभु ने उस पर कृपा कर यह अवसर उन्हे प्रदान किया है।

आरएसएस नगर प्रमुख प्रदीप शर्मा ने कहा कि उज्जैन के राजा विक्रमादित्य ने अपने कार्यकाल में प्रभु श्री राम के मंदिर का निर्माण कराया था लेकिन बाबर ने उसे ध्वस्त कर दिया था। सन 1527 से सन 2019 तक 74 बार इसके लिए संघर्ष हुए लाखो लोग शहीद हुए तब जाकर आज हमे इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा देखने का सौभाग्य प्रदान हो रहा है।

इस अवसर पर आरएसएस के गणपति राय, दिलीप शर्मा, विश्व हिंदू परिषद से ओम मखीजा, राम रसोई से राजीव अग्रवाल, उत्तर दक्षिण होटल के मालिक उचित सूद, पत्रकार गण एवम अयोध्या जाने वाले राम भक्त बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।