Loading ...
बिलासपुर

अधिवक्ताओ ने सपरिवार लिया जादूगर अजूबा के शो का आनंद, जिला अधिवक्ता संघ ने किया मशहूर जादूगर सम्राट का सम्मान

बिलासपुर। भारत के सुप्रसिद्ध जादूगर सम्राट अजूबा का शो न्यायधानी में मनोरंजन का मुख्य आकर्षण बना हुआ है और शिव टॉकीज तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज रहा है।

यहां विशेष शो भी क्लब संस्था स्कूल आदि के किए प्रदर्शित किए जा रहे हैं और इसी कड़ी मे एक शो अधिवक्ताओ एवं उनके परिवारो के लिए आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं अपने हफ्तेभर की तनाव एवं थकान के बाद आज सभी आधिवक्तगण अपने परिवारो के साथ जादू का शो देखने पहुचे, और जादू शो का खूब आनंद लिया।

अधिवक्ताओं ने अपने शहर के बीच सुप्रसिद्ध जादूगर सम्राट अजूबा को पाकर एवं उनके हैरतं अगेज कार नामो को देखकर बहुत ही आश्चर्य चकित हुए। अधिवक्ताओ द्वारा जादूगर साम्राट अजूबा का पुष्पहार एवं महिला अधिवक्ताओ द्वारा पुष्पगुच्छ देकर सम्मान भी किया।

इस दौरान अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष चंद्रशेखर बाजपेयी ने जादू की कला और कलाकारों की तारीफ करते हुए कहा कि जादूगर अजूबा के आने से एक स्वस्थ पारिवारिक मनोरजन का अवसर हम सबको मिला। इनका जादू देखना एक सुखद अनुभूति का अहसास देता है।

जादू देखने वालो में अधिवक्ता सचिन दिघ्रस्कर, अधिवक्ता जितेंद्र श्रीवास्तव, अधिवक्ता दिनेश ठाकुर,जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर के अध्यक्ष चंद्रशेखर बजपेयी, सीनियर आधिवक्त महेश चंद्र गुप्ता,संदीप दिवेदी,अनुराग पाण्डेय,रवि पाण्डेय, कमल किशोर सिंह, चंद्रप्रकाश जांगडे,जुगल किशोर पाण्डेय, नीलकंठ भोई,गौतम खेत्रपाल, सुश्री निरुपमा बाजपेई,श्रीमती रीता राजगीर आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

आपने शो के दौरान जादूगर सम्राट अजूबा ने बताया कि उनका शो यहां सिर्फ 11फरवरी तक ही है।