पत्रकारो को निर्भीक होना चाहिए निष्पक्ष नही : अवनीश शरण • प्रेस भवन के लाइब्रेरी का कलेक्टर ने किया उद्घाटन • एसएसपी संतोष सिंह की पहल से पत्रकारों के लिए खुली लाइब्रेरी

बिलासपुर। ईदगाह चौक स्थित, प्रेस भवन में बिलासपुर प्रेस क्लब द्वारा संचालित होने वाली लाइब्रेरी का उद्घाटन शनिवार को कलेक्टर अवनीश शरण के कर कमलों द्वारा किया गया।

प्रेस भवन में पत्रकारो के लिए एक लाइब्रेरी खोलने की बात वर्षो पहले प्रेस क्लब भवन के ट्रस्टी के सदस्यों ने सोची थी लेकिन किसी न किसी कारण से यह बात टलते रही और वर्षो बाद भी इसे मूर्तरूप नही दिया जा सका था। लेकिन इसे इतफाक कहिए या सौजन्य कि बिलासपुर जिले के एसपी संतोष सिंह के पिता पत्रकारिता से जुड़े रहे जिसके कारण जिले के एसपी संतोष सिंह का पत्रकारों के प्रति एक अलग तरह का स्नेह, प्यार व लगाव रहा । वे पत्रकारों के लिए हमेशा कुछ करने की सोचते रहे। यही कारण है की जब बिलासपुर से उनका ट्रांसफर रायपुर हुआ तो वह जाते जाते बिलासपुर के पत्रकारों के लिए लाइब्रेरी खोलने की एक सराहनीय पहल करते हुए गए।

आज उनके सौजन्य से बिलासपुर के ईदगाह चौक स्थित प्रेस भवन के प्रथम तल में पत्रकारों के लिए एक लाइब्रेरी खोली गई है। जिसका उद्घाटन शनिवार को जिले के कलेक्टर अवनीश शरण के कर कमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर अवनीश शरण ने कहा कि मैं अपने ट्रेनिंग के दौरान भी बिलासपुर में रहा, नगर निगम कमिश्नर के रूप में भी यहा काम करने का अवसर मिला। इसलिए अधिकतर पत्रकारो को मैं व्यक्तिगत रूप से भी जनता हूं और मेरे उन सभी से अच्छे संबंध भी रहे है।

उन्होंने कहा की ब्लेड डोनेशन की तरह बुक डोनेशन भी है। ब्लड डोनेट कर हम लोगो की जिंदगी बचाते है तो वही हम बुक डोनेट कर हम किसी को उसके ज्ञान तक पहुंचाते है।
उन्होंने 20- 22 साल पूर्व पढ़ी हुई एक लेख का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पत्रकारो को निर्भीक होना चाहिए लेकिन उन्हें कभी निष्पक्ष नही होना चाहिए। क्योंकि अगर आप निष्पक्ष होंगे तो आप उस व्यक्ति की बातो को सामने नही ला पाएंगे जो कहीं न कही प्रताड़ित एवम समाज की पिछड़ी पंक्ति में खड़ा है।
उन्होंने कहा कि पत्रकारों को समाज की आवाज बनकर लिखना चाहिए ताकि शासन प्रशासन जल्द उनकी आवाज को सुन सके। आज नए सिम्स हॉस्पिटल भवन के लिए बजट में जो सरकार ने प्रावधान किया है उसमे पत्रकारों की बहुत अहम भूमिका रही है । जो सिम्स हॉस्पिटल के खामियों के बारे में लगातार लिखते रहे।
इस दौरान बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली ने कहा की मैं अपने आप को बहुत ही भाग्यशाली मानता हूं कि मैं आप सभी के सहयोग से यह अपने कार्यकाल में कर पा रहा हूं। साथ ही एसएसपी संतोष कुमार सिंह का भी बहुत आभार है जिनके सहयोग एवम पहल से हम आज यह कर पाए।
कार्यक्रम को एडिशनल एसपी अर्चना झा, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, प्रेस भवन के ट्रस्टी अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, दैनिक भास्कर के संपादक हर्ष पांडेय, हरिभूमि संपादक प्रवीण शुक्ला, नईदुनिया संपादक सुनील गुप्ता,पत्रिका संपादक जयंत कुमार सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम के अंत में सभी वरिष्ठ पत्रकारों एवम संपादकों को मेमोन्टम श्री फल व शॉल देकर सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन ट्रस्टी के सचिव एवम वरिष्ठ पत्रकार नथमल शर्मा एवम सोमनाथ यादव के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली, उपाध्यक्ष संजीव पांडेय,सचिव दिलीप यादव, सह सचिव दिलीप जगवानी,कोषाध्यक्ष प्रतीक वासनिक,कार्यकारिणी सदस्य गोपीनाथ डे के साथ बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।