Loading ...
बिलासपुर

भाजपा की ‘गांव चलो अभियान’ को लेकर घर घर दस्तक दे रहे है बीजेपी कार्यकर्ता

बिलासपुर । लोकसभा चुनाव के अंतर्गत भाजपा द्वारा गांव चलो अभियान दिनांक 7 फरवरी से प्रारंभ है जिसके अंतर्गत बूथ अध्यक्ष और बूथ कार्यकर्ताओ के साथ बूथ विस्तारक एवम प्रवासी कार्यकर्ता द्वारा मिलकर करणीय बिंदुओं पर कार्य किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत मोदी जी के द्वारा उन्नत राष्ट्र बनाने हेतु किए गए प्रमुख कार्यों एवम जनता की योजनाओं के पत्रक को घर घर पहुंचने हेतु हर बूथ के घर घर जाकर कार्यकर्ताओ के साथ पत्रक को दिया जा रहा है। साथ ही महतारी वंदन योजना का फॉर्म भरने की जानकारी महिलाओं को दी जा रही है।

लोकसभा चुनाव में मोदी को पुनः बड़ी जीत दिलाने हेतु अपने क्षेत्र के लोकसभा सांसद को अधिक से अधिक वोट देकर जीताने हेतु आम जनता से निवेदन एवम अपील बीजेपी कार्यकर्ताओ द्वारा किया जा रहा है

शनिवार को बूथ क्रमांक 103 के अध्यक्ष गोपी राजकुमार श्रीवास एवम बूथ के प्रवासी पदाधिकारी महामंत्री अमित तिवारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता बालेंद्र रजक, विनोद यादव, करन पाण्डेय, कांति कौशिक, अमित श्रीवास आदि ने लोगो के घर घर जा कर पत्रक वितरित किया।