Loading ...
बिलासपुर

•कॉलोनाइजर,चार्टर एकाउंटेंट, इंजीनियर एवम अधिवक्ताओं के साथ रेरा का एक दिवसीय वर्कशॉप सम्पन्न • फेस 1 के क्लब हाउस,बेडमिटन कोर्ट या जिम को दिखा कर फेस 2 वालो को नही बेच सकते : संजय शुक्ला (चेयरमैन रेरा)

बिलासपुर। रेरा के चेयरमैन संजय शुक्ला एवम सदस्य धनंजय देवांगन के द्वारा आज एक वर्कशॉप के मध्यम से कोलोनाइजर, इंजीनियर चार्टर, अकाउंटेंट एवम अधिवक्ताओं को रेरा के नियमों के संबंध में व्यापक जानकारी देते हुए उनके समस्याओ के समाधान बतलाया गया।

शहर के नए बस स्टैंड स्थित,मोटल बिलासपुर सिटी में मंगलवार को एक दिवसीय वर्क शॉप रेरा द्वारा आयोजित किया गया था। जिस वर्कशॉप में ग्राहक एवम बिल्डर के बीच आने वाली दिक्कतो के समाधान के संबंध में व्यापक चर्चा कर उसका समाधान बताया गया।

रेरा के चेयरमैन संजय शुक्ला ने इस वर्क शॉप में जानकारी देते हुआ बताया कि ग्राहक एवम बिल्डर के बीच सेल एग्रीमेंट के अनुसार काम हो जिसकी वजह से रेरा का गठन किए गया है। लेकिन दिक्कत तब आती है जब कोई ग्राहक को वादा तो बहुत कुछ करते है लेकिन उसे पूरा करने का वक्त आता है तो करते नही।इस लिए बिल्डर अपना ब्रोसर छपवाते समय अच्छे से ध्यान रखे । जो चीजे वह पूरा नही कर सकते वह अपने ब्रोसरो में न लिखे।

चेयरमैन ने शहर में हो रहे अवैध प्लाटिंग के संबंध में कहा की इसके लिए नगर निगम समय समय पर कार्यवाही करती है लेकिन यदि कोई अवैध प्लाटिंग की खसरा नंबर सहित पूरी जानकारी रेरा को देते है तो हम उस पर जरूर कार्यवाही करेंगे।

बिल्डरों को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि वे अपने एग्रीमेंट में कब कब किस स्टेज पर कितना पैसा लेंगे इसकी जानकारी अपने ग्राहकों लिखित में बताए । तथा काम पूरा होने पर ग्राहकों को उस स्टेज के वर्क की भी पूरी जानकारी दे। ताकि ग्राहक और बिल्डर के बीच प्रॉपर कॉम्निकेशन बना रहे।

उन्होंने यह भी कहा है कि यदि आपने फेस 1 में क्लब हाउस, बेडमिटन कोर्ट या जिम दिया है तो उसे आप अपने फेस 2 वालो को दिखा कर नही बेच सकते क्योंकि वह आपके सिर्फ फेस 01 के लेआउट में है।

उन्होंने कहा की रीयल स्टेट के डेवलपमेंट के लिए रेरा ने हमे काम दिया है । आप सभी की 70% समस्याएं साल्व कर लिए है, 31 मार्च तक 95% आपके प्रोबलम साल्व हो जायेगा। आपकी कुछ जो बड़ी समस्याएं है जिसके लिए हम ओथराइज नही है हम सिर्फ सरकार को सलाह दे सकते है कानून बनाना सरकार का काम है। उन्होंने कहा की हमारे मंत्री ओपी चौधरी अच्छा काम कर रहे है भविष्य में कुछ अच्छा और बड़ा देखने को मिल सकेगा।

कार्यक्रम में बिलासपुर क्रेडाई के संरक्षक अजय श्रीवास्तव, प्रकाश गावलानी, अध्यक्ष सोहेल हक, सचिव अमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रणव राय सहित बड़ी संख्या में बिल्डर्स, इंजिनियर्स,चार्टर अकाउंटेंट एवम अधिवक्ता उपस्थित रहे।