Loading ...
बिलासपुर

विभिन्न संगठनों द्वारा सयुक्त रूप से 18 फरवरी को बिलासपुर वाकेथन का आयोजन, स्वस्थ जीवन शैली के लिए देंगे बड़ा संदेश

बिलासपुर। शहर के सर्व समाज, विभिन्न संस्थानों तथा संगठनों के द्वारा 18 फरवरी सुबह-6:45 बजे से सी.एम.डी. कॉलेज मैदान में “बिलासपुर वाकेथान” का आयोजन किया जा रहा है।

इस वाकेथन का Cause/Theme है- आईये स्वस्थ जीवन शैली की ओर चलें..रखा गया है।

इस वाकेधान के माध्यम से हम पूरे बिलासपुर की जनता को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु आह्वान करेंगे एवं जन जागरूकता फैलाएंगे।

बिलासपुर वाकेथन कार्यक्रम में सुबह 6:45 पर सभी सी.एम.डी. कॉलेज मैदान में एकत्रित होंगे, सुबह 7:00 बजे जुबा सेशन, फेम्स फिटनेस सेंटर द्वारा कराया जाएगा, 7:30 बजे वॉक प्रारंभ होगी। जो सी.एम.डी कॉलेज मैदान से शुरू हो कर तारबाहर चौक, शिव टॉकीज चौक, पुराना बस स्टैंड तथा अग्रसेन चौक से होते हुए पुनः सीएमडी कॉलेज मैदान में समाप्त होगी।

वॉक के पश्चात लकी ड्रा का आयोजन भी किया गया है। जिसमें क्विक फिनिश करने वालो को लकी कूपन निकालकर पुरस्कार भी दिया जाएगा। सभी पुरस्कार जनता को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने हेतु प्रेरित करने वाले ही होगे। कार्यक्रम में पधारे सभी प्रतियोगियों के लिए, जलपान की व्यवस्था भी रखी गई है उसकी व्यवस्था भी स्वस्थ जीवन शैली को ध्यान में रखकर ही की गयी है।

मैदान में निशुल्क रक्तचाप एवं मधुमेह जांच की सुविधा भी जरूरतमंदों के लिए रखी गई है।

इस बिलासपुर वाकेथन में पंजीयन पूर्ण रूप से निशुल्क रखा गया है, यह बिलासपुर शहर के सर्व समान एवं सभी आयु वर्ग के लोगों के के लिए आयोजित किया जा रहा है इसमें हर कोई सम्मिलित हो सकता है।

इस कार्यक्रम की शुरुवात में जुम्बा के पश्चात कॉलेज मैदान में उपस्थित सभी नागरिक, सभी संस्थाएं तथा सभी संगठन मिलकर संकल्प लेंगे की आज से हम सभी स्वस्थ जीवन शैली अपनाने की शुरुआत करेंगे और हमारे आस पास के लोगो को भी प्रोत्साहित करेंगे। वहाँ उपस्थित सभी लोग स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के संकल्प को एक बोर्ड में लिखे हुए सन्देश के माध्यम से गुब्बारों में बाँध कर आकाश में छोडेंगे।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में बिलासपुर शहर के कलेक्टर एवं डिस्ट्रिक्ट मेजिस्ट्रेट अवनीश कुमार शरण तथा अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति ए डी एन बाजपेयी जी शामिल होगा।

यह कार्यक्रम शहर की निम्न संस्थाओं द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कराया जा रहा है-

पूज्य सिंधी सेंट्रल युवा बिंग, मिधु चेतना, मखोजा टेस्ट ट्यूब बेची सेंटर,छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीब, बी एन आई, फेमस द सोल ऑफ फिटनेस सेंटर, कैट, व आर्ट ऑफ़ लिविंग, सी ए इंडिया एसोसिएशन, बिलासपुर आर्किटेक्ट एसोसिएशन, केढाई बिलासपुर, लायस क्लब, बिलासपुर मर्चेंट एसोसिएशन, भारतीय सिंधु सभा, बिलासपुर इंजीनियरिंग एसोसिएशन, पून्य सिधी सेंट्रल महिला विंग, जैन समाज, जैन सोशल ग्रुप, पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत, ध्रुवी वेलफेयर फाउंडेशन, बिलासपुर प्लाईवुड डीलर एसोसिएशन, स्पॉट डोनर ब्लड ग्रुप, राजीव प्लाजा व्यापारी संघ, नारी शक्ति टीम, रॉयल राजपूत क्षत्राणी संगठन, छत्तीसगढ़ सेल्स प्रमोशन एम्प्लोयी यूनिट बिलासपुर, राइडर्स कम्युनिटी ऑफ बिलासपुर, ऐल्पिग हिंड्स हेट्स, गुजराती समाज, पंजाची समाज, हिन्दू पंजाबी समाज, डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन, बिलासपुर इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स एसोसिएशन, न्यू नेनरेशन, करियर पॉइंट वर्ल्ड स्कूल, इडियन मेडिकल एसोसिएशन, राष्ट्रीय सेवा योजना एन एस एस, बिलासपुर दाल मिल एसोसिएशन, बिलासपुर होमोपधिक चिकित्सक संघ, श्री श्याम रसोई, आल लेडीज लीग, टीम मानवता, शांता फाउंडेशन, सवान वेलफेयर तथा अन्य समाज, संगठन व संस्थाए।

अन्य किसी भी जानकारी के लिए नीचे लिखे नंबरो में संपर्क कर सकते है।

कमल बजाज-8109301330

अजय भीमनानी-9827156565,

नीरज जम्यासी-9329080980