बिलासपुर
छत्रपति शिवाजी की मनाई जाएगी आज जयंती, ढोल, तासे के साथ निकलेगी शाम 5 बजे शोभायात्रा

बिलासपुर । छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती ने अवसर पर जिला मराठा समाज के द्वारा आज विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी।
सुबह 8 बजे बृहस्पति बाजार स्थित छत्रपति शिवाजी चौक की मूर्ति को माल्यार्पण कर आरती की जायेगी ।इसके बाद जीजा माता महिला मंडल द्वारा प्रसाद वितरण किया जाएगा।
शाम 5 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान से विशाल व भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में शिवाजी महाराज व जोजा माता की जीवंत झांकी, ढोल, ताशा, धुमाल के साथ निकलेगी। युवक-युवतियां हाथों में तलवार लिए शक्ति प्रदर्शन करेंगी। मराठा महिलाएं भगवा रंग की साड़ी और मराठी वेशभूषा में चलेगी। मराठा युवा सफेद कुर्ता, पैजामा और भगवा फाड़ी में दिखेंगे। शोभा यात्रा रात 9 बजे आई तुलजा भवानी मंदिर में पहुंचेगी।