Loading ...
बिलासपुर

“साथी हाथ बढ़ाना” एनजीओ एवम “पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन” के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मिनी मैराथन में पूरे शहर के लोगो ने लगाई दौड़, “ज्ञान सपनों की उड़ान” प्रोजेक्ट के तहत 50 प्रतिभावान निर्धन बच्चियों को दोनो संस्था मिलकर कराएगी फ्री एजूकेशन

बिलासपुर“साथी हाथ बढ़ाना” एनजीओ एवम “पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन” के संयुक्त तत्वाधान में रविवार की सुबह मिनी मैराथन का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में शहर के लोगो ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत रविवार सुबह 6:00 बजे से सीएमडी कॉलेज ग्राउंड के मैदान से हुई । जहां बड़ी संख्या में बच्चे, बड़े ,महिलाएं बुजुर्ग, डॉक्टर ,एडवोकेट ,टीचर्स सभी वर्गों के लोगों ने इस कार्यक्रम “रन टू एजुकेटेड” का समर्थन करते हुए इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। जिसमे बिलासपुर पुलिस का विशेष सहयोग रहा।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “ज्ञान सपनों की उड़ान” प्रोजेक्ट के तहत 50 प्रतिभावान निर्धन बच्चियों को गोद ले कर उन्हे फ्री एजुकेशन उपलब्ध कराना है। जिसके लिए एनजीओ साथी हाथ बढ़ाना एवम पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाइडेशन द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन कर किया गया था।

इस दौरान एनजीओ “साथी हाथ बढ़ाना” की अध्यक्ष श्रीमती पिंकी अग्रवाल व उपाध्यक्ष श्रीमती अनीता अग्रवाल ने कहा कि कुछ प्रतिभावान बच्चियों के सपने पैसे के अभाव में अधूरे न हो। इस कार्यक्रम के मध्यम से हमारी कोशिश है कि हम उन प्रतिभावान बच्चियों के सपनो को पूरा करने में उनको थोड़ी मद्दत कर सके।

” पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन ” की अध्यक्ष पायल शब्द लाठ ने बताया कि इस बार मैराथन के पहले जुंबा के बदले देशभक्ति डांस मैशअप करवाया गया क्योंकि सिर्फ 15 अगस्त और 26 जनवरी ही देश के लिए नहीं है । देश भक्ति तो 365 दिन होनी चाहिए और एक अच्छा देशभक्त थी एक अच्छा समाज सेवक होता है। हर व्यक्ति एक अच्छा देशभक्त और एक अच्छे समाज का निर्माण कर सकता है पूरा सीएमडी कॉलेज तिरंगे रंग में सजाया गया था।

कार्यक्रम को जोश से भरने व बच्चों के अंदर देशभक्ति भावना का विकास करने के लिए इंडियन डांस अकादमी ने देशभक्ति डांस मैशअप करवाया।

इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन दो चरणों में संपन्न हुआ। पहले चरण के कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कलेक्टर अवनीश शरण व नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार , एडिशनल एसपी अर्चना झा, एडिशनल एसपी दीपमाला कश्यप, सीएमडी कॉलेज के अध्यक्ष संजय दुबे, समाजसेवी प्रवीण झा, किरण पाल चावला, प्रिंस भाटिया, भाजपा नेत्री किरण सिंह आदि रहे। जिन्होंने फ्लैग ऑफ करके मैराथन की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ की।

इस दौरान कलेक्टर अवनीश शरण ने “पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन” एवं “साथी हाथ बढ़ाना” के इस कार्यों की सराहना करते हुए इस कार्य में ज्यादा से ज्यादा लोगो को जुड़ने की बात कही।

वही दूसरे चरण के कार्यक्रम पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला रहे । जिनके हाथों से सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार साइकिल व नगद इनाम दिए गए साथ ही साथ लकी ड्रा में भी तीन स्पोर्ट्स साइकिल दी गई। पहले लकी ड्रॉ की विजेता एसपी अर्चना झा रही,दूसरी विजेता प्रीति कालरा, तीसरी विजेता जैन इंटरनेशनल स्कूल की शिक्षिका रही।

मिनी मैराथन उम्र के अनुसार अलग-अलग वर्गों में विभाजित किया गया था। जिसमें पहले वर्ग जो की 10 साल तक का था जिसने पहले विजेता रमेश, दूसरे विजेता त्रिशिर , तीसरे विजेता मानव रहे।

दूसरा वर्ग जो की 11 से 20 साल था जिसमे भी बालक और बालिकाओं का अलग था बालक के वर्ग में पहला विजेता नैतिक सोनकर, दूसरे विजेता हेमंत तीसरी विजेता आशीष रहे । बालिकाओं के वर्ग में पहला विजेता आनंदी, दूसरे नीलम यादव, तीसरे देविका खत्री रही।

21 से 50 वर्ष पुरुष वर्ग में पहला विजेता आशुतोष, दूसरे विजेता मनीष, तीसरी विजेता ब्रांच रहे। महिला वर्ग में पहले विजेता भीमेश्वरी, दूसरी विजेता रुक्मणी, तीसरी विजेता प्रियंका रही।

50 – 50 वर्ग के ऊपर के पुरुष में पहला विजेता गंगेश्वर, दूसरे विजेता जयपाल सिंह, तीसरी विजेता मुकेश जैन रहे।

50 वर्ष के ऊपर में महिला वर्ग में पहला विजेता ज्योति चंदेल, दूसरी विजेता डॉक्टर संगीता जोशी, तीसरी विजेता डॉक्टर शैलजा घोष रही।

इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के उपाध्यक्ष चंचल सलूजा, श्रीमती पूनम अग्रवाल ,डॉ. स्वाति अग्रवाल ,श्रीमती शीलू मिनोचा, श्रीमती राखी अग्रवाल आदि का बहुमूल्य योगदान रहा।