Loading ...
बिलासपुर

कांशी गुरुकुल विद्या मंदिर उच्च. माध्य.विद्यालय अकलतरी में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 11 वां वार्षिकोत्सव संपन्न

बिलासपुर। कांशी गुरुकुल विद्या मंदिर उच्च.माध्य.विद्यालय अकलतरी में रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 11 वां वार्षिकोत्सव भव्य रूप में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उमेश गौरहा ( विधायक, प्रतिनिधि बेलतरा), टी आर साहू
(जिला शिक्षा अधिकारी), सूर्य प्रकाश कश्यप, सुनील यादव,हेमंत शर्मा,डॉ पलक जायसवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

संस्था की संचालिका श्रीमति पार्वती मोहन गुप्ता (संभागध्यक्ष निजी विद्यालय) द्रारा आगंतुक अथितियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया एवम बड़ी संख्या में आए संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में बच्चो ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से आगंतुक अतिथियों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन इदरिश खान के द्वारा की गई ।

इस कार्यक्रम के आयोजन में दीपक शर्मा,बाल कृष्ण दुबे संस्था का प्राचार्य ललित साहू एवं विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा ।