•नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक गहमा गहमीओ के बीच हुई संपन्न • सभा में स्वास्थ्य प्रभारी को हटाने की उठी मांग •पार्षद दुर्गा सोनी ने महापौर से पूछा सरजू बगीचा में किसके आदेश से ट्रास्पोर्ट नगर हो रहा संचालित •पांच सालो की मांग के बाद भी सड़क नही बनने पर पार्षद रवींद्र सिंह भड़के • ज्यादातर पार्षद पानी और सफाई की समस्याओं से जुड़े किए सवाल

बिलासपुर। नगर निगम की सामान्य सभा की बैठक पक्ष और विपक्ष के गहमा गहमियो के बीच आज संपन्न हुई ,जिसमे 48 प्रस्ताव एवम 09 अतिरिक्त प्रस्तावो को सदन में सभी ने एक स्वर में पारित किया ।

नगर निगम की सामान्य सभा गुरुवार को लखीराम ओडिटोरियल हॉल में रखी गई थी। जो अपने निर्धारित समय 12 बजे आरंभ हुआ। सभा का आरंभ राष्टगान से हुई। सभापति ने सदन के पक्ष विपक्ष दोनो को सदन शांतिपूर्ण चलाने का सहयोग मांगा और सभा आरंभ की।

तभी भाजपा के नेता अशोक विधानी ने सभा 11 महीने 10 दिनो के लंबे इंतजार के बाद बुलाए जाने पर अपनी गहरी नाराजगी जाहिर की। और यही से सत्ता पक्ष और विपक्ष की तीखी नोक झोंक शुरू हो गई। जिस पर महापौर रामशरण ने कहा की लोकसभा चुनाव नजदीक है जल्द ही आचार सहिता लग जायेगी एसे में व्यर्थ की बाते न कर सभी सदस्य मुद्दे की बाते सदन में रखें।

सदन में प्रश्नकाल के लिए 1 घंटे का समय निर्धारित किया गया था जिसमे वार्ड पार्षद दुर्गा सोनी ने सफाई का मुद्दा उठाते हुए कहा की उनके वार्ड को मात्र 8 सफाई कर्मी दिया गया है जो उनके वार्ड की जनसंख्या एवम क्षेत्रफल को देखते हुए बहुत कम है। उन्हे कम से कम 13 – 14 सफाई कर्मी दी जानी चाहिए।

वही पार्षद दुर्गा सोनी ने सरजू बगीचा में अवैध रूप से ट्रांसफोर्ट नगर संचालित किए जाने के मुद्दा उठाते हुए कहा की सरजू बगीचा में किसके कहने पर अवैध ट्रांसपोर्ट नगर संचालित किया जा रहा है। जो हटेगा की नही महापौर इसका जवाब दे। वही उन्होंने कहा कि वहा के तिवारी परिवार के द्वारा 70 लोगो की निकासी बंद कर उसे बंधक बनाया गया है। इसे तत्काल संज्ञान में लेकर कार्यवाही करे । जिसके लिए उन्होंने 03 दिनो का समय दिया है। अन्यथा वे स्वयं तेलीपारा रोड में चक्का जाम करेंगे। जिस पर महापौर ने तत्काल कमिश्नर को मौके पर जाकर इस समस्या का निदान निकालने को कहा ।
वहीं भाजपा पार्षद विजय ताम्रकार ने सदन में सवाल किया कि दूसरे राज्य की लायंस कंपनी को 1 वर्ष के लिए 2018- 2019 में सफाई का ठेका 18 करोड़ में दिया गया था जो प्रति वर्ष 5% दर से बढ़ाकर भुगतान किया जा रहा है। इस तरह बिना टेंडर के उनकी कार्य की अवधि बार बार बढ़ाकर एवम 5% राशि वृद्धिकर कर उन्हे भुगतान किया गया है। इस तरह 100 करोड़ से अधिक का भुगतान अब तक नगर निगम ने ठेकेदार को कर दिया है। इस पर महापौर रामशरण यादव ने सदन में कहा कि सभी भुगतान राज्य सरकार के नियमानुसार किया गया है। यदि चाहे तो हम इसकी जांच करा सकते है।
स्वास्थ्य प्रभारी अनुपम श्रीवास्तव को भी जांच की कार्यवाही तक हटाने की मांग पार्षद विजय ताम्रकार ने सदन से की । तो महापौर ने इस पर अपनी सहमति जताते हुए जांच पूरा होने तक अनुपम की जगह किसी अन्य अधिकारी को स्वास्थ्य विभाग का प्रभार दिए जाने की बात सदन पर कही।
वही भाजपा पार्षद राजेश क्षत्री ने शहर की विभिन्न समस्याओ को सदन पर रखा। जिसमे अरपा नदी में छोटे छोटे घाट का निर्माण,शहर के कॉलोनियों में ईडब्ल्यूएस मकानो की संख्या कितनी है, नगर निगम क्षेत्र के सभी तालाबों का गहरीकरण,जो नाले का पानी अरपा नदी में जा रहा है उसे ट्रीटमेंट कर बहाने, सिवरेज का काम पूरा कब तक होगा, अमृत जल मिशन का लाभ कब तक जनता को मिलेगा, स्वास्थ्य चलित वाहन क्या सभी स्लम बस्तियों में जा रहे, किन किन वार्डो में कितने कितने लेबर काम कर रहे इसकी जानकारी, बारिश के पहले सभी खुले नालियों को स्लैब से ढका जाय एवम देवकीनंदन चौक से वृहस्पति बाजार चौक तक के मार्ग को पूर्व महापौर स्व अशोक पिंगल के नाम पर करने आदि मांगे सदन से की ।
वही पार्षद विनोद सोनी ने अरपा पुल के नीचे से शनिचरी बाजार चौक तक के रोड को पंडित मन्नूलाल शुक्ला के नाम पर करने तथा उनकी मूर्ति किसी चौक पर लगाने की मांग सदन पर की।
पार्षद रवींद्र सिंह ने पिछले 05 सालो से गायत्री मंदिर से सीएमडी चौक तक की रोड का निर्माण कराए जाने की मांग किए जाने पर भी नही कराए जाने पर अपनी गहरी नाराजगी जाहिर की और सदन से कहा की वह सड़क कब तक निर्माण हो जायेगी उन्हे समय बताया जाय । उनके इस बात पर विपक्ष के पार्षदों ने भी उनका खुलकर साथ दिया।
सदन में गायत्री साहू, विजय केशवानी, रंगा नादम, अहिल्या राकेश वर्मा, नंदनी साखन दरवे, दुर्गेश नंदनी कौशिक, मोतीलाल थारवानी, श्यामजी भाई पटेल,विष्णु यादव शहजादी कुरैशी आदि ने भी अपने प्रश्न रखे।