Loading ...
बिलासपुर

•बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सर्व यादव समाज के प्रदेशाध्यक्ष ने लिखा पत्र • छत्तीसगढ़ के यादवो की बीजेपी में इतनी उपेक्षा समझ से परे : रमेश यदु

बिलासपुर । सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश यदु ने भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ यादव समाज की किए जा रहे उपेक्षा पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को पत्र लिखकर निंदा की है।

श्री यदु ने पत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ के यादव समाज की जनसंख्या अनुपात से आप परिचित है वही 70 प्रतिशत यादव समाज का भारतीय जनता पार्टी से जुड़ाव से भी आप पूरी तरह से वाफिक हैं । यही नहीं छत्तीसगढ़ में यादव समाज ही ऐसा समाज है जो अन्य समाजों से मिल जुल कर कार्य करती है और हिंदुत्व की धारा को आगे बढ़ाती है। सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ बहुत ही दुख के साथ आपसे बात रखने को मजबूर हुआ है कि छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी हमेशा से यादव समाज की उपेक्षा ही नही की बल्कि गाहे बगाहे विधानसभा,लोकसभा चुनावों में टिकिट देने से साफ मना करती रही।

इसी प्रकार प्रदेश संगठन में भी कर्मठ यादव कार्यकर्ताओं को कभी भी प्रदेश पदाधिकारी नही बनाया गया। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ के यादव समाज से इतनी नफरत करना,उपेक्षा करना समझ से परे है। छत्तीसगढ़ यादव समाज चाहे वे मैदानी क्षेत्रों में निवासरत हो या फिर आदिवासी बहुल क्षेत्र हो, हमेशा भाजपा का साथ दिया है।

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ के लाखो यादवों के साथ की जा रही उपेक्षा की सर्व यादव समाज छत्तीसगढ़ निंदा करती है और यह मांग करती है कि वर्तमान लोकसभा चुनाव में भाजपा छत्तीसगढ़ में एक सीट यादव समाज को दे अन्यथा छत्तीसगढ़ के यादव समाज भाजपा के विरुद्ध कार्य करने में मजबूर होगी और जिसका दूरगामी परिणाम भाजपा को देखने को मिलेगा।

ज्ञात हो कि भाजपा की मूल बॉडी के साथ वर्तमान में जो पिछड़ा वर्ग मोर्चा एवं किसान मोर्चा का गठन हुआ उसमें भी यादव समाज को ऊपेक्षित रखा गया पूरे प्रदेश बॉडी में मात्र एक यादव को रखा गया जबकि अन्य समाज के तीन तीन, चार चार पदाधिकारी है पूरे प्रदेश का एक भी जिला अध्यक्ष यादव नहीं है जबकि जनसंख्या अनुपात में यादवों की स्थिति दूसरे बड़े आबादी की है, इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या हो सकता है।

विगत विधानसभा चुनाव में यादव समाज ने कमर कस कर भाजपा को साथ दिया था जिसका परिणाम सरकार बनी लेकिन दुर्भाग्य है कि सरकार बनने के बाद उन समाजों को जिन लोगों ने पूरा सहयोग किया आज कोई पूछने वाला नहीं है।