• समाज मे पहले माँ का स्थान है फिर पिता का स्थान आता है: डॉ.अंजू शुक्ला •बिलासपुर प्रेस क्लब ने महिला पत्रकारों को किया सम्मानित

बिलासपुर। महिला दिवस के अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब द्वारा संगोष्ठी का आयोजन एवं महिला पत्रकारों को सम्मानित किया गया।
बिलासपुर प्रेस क्लब में आज महिला दिवस के अवसर पर “वर्तमान परिदृश्य और चुनौतियां” विषय पर संगोठी का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डीपी विप्र महाविद्यालय की प्राचार्य अंजू शुक्ला ने कहा कि यह हम सब के लिए गौरव की बात है कि महिलाओं को आज पुरुष सम्मानित कर रहे हैं। सही मायने में स्त्री ही समाज का करणधार है। समाज मे पहले माँ का स्थान है फिर पिता का स्थान आता है।

उन्होंने वर्तमान परिदृश्य में महिलाओ को आ रही चुनौती पर कहा कि यदि सीता नहीं होती तो भगवान राम की कथा कौन सुनता। मर्यादा पुरुषोत्तम राम पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि समाज में मेरी भूमिका क्या है समाज में बदलाव के लिए परंपरा भी एक महिलाओं के लिए चुनौती हैं। आज शिक्षा जरूरी है यदि शिक्षा को भूलेंगे तो समाज बिखर जाएगा। आज महिलाओं पर परिवार एवं समाज को बचाने की भी चुनौती है, महिलाओं के कारण ही आज समाज की परंपरा बेकरार है।

अंजू शुक्ला ने कहा है कि आज महिलाएं परिवार के साथ-साथ समाज को भी संभाल रही है। स्त्री एक शक्ति है समाज में मानवीकरण का आधार माँ है।
आईपीएस श्रीमती पूजा कुमार ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को देखते हुए उन्होंने पुलिस में सर्विस करने का मन बनाया उनके परिवार ने पूरी स्वतंत्रता प्रदान की और परिवार ने जिस प्रकार से मेरा उत्साह बढ़ाया है कही रोक-टोक नहीं की। जिसके कारण वो आज आईपीएस है।

आज के जमाने में महिलाएं काफी आगे बढ़ गई है सशक्त हो रही है। सभी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी हो रही है। और आज महिलाएं खुद अपना करियर बना रही हैं अपने-अपने प्रोफेशन में महिलाएं महिलाओं के सामने चुनौती तो हैं लेकिन अपने जिम्मेदारी का निर्वहन भी कर रही है परिवार को भी संभाल रही हैं और समाज में भी उनका अपना स्थान है।
विशिष्ट अतिथि पत्रकार शशि दीप ने कहा कि महिलाओं का काम आज चुनौती पूर्ण है लेकिन महिलाओं को सम्मान दिलाने में पुरुष भी सहायता करता है। आज पुरुष के ही सपोर्ट से महिलाएं सशक्त बना रही हैं और हमारे देश की महिलाएं एक शक्ति का रूप हैं।
डीपी कॉलेज की प्रोफेसर डॉ.किरण दुबे ने महिलाओ को शक्ति का रूप मानते हुए कहा की आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी सेवाए दे रही है, उन्हे किसी भी तरह से कम नही आंका जा सकता।
इस अवसर पर महिला पत्रकारो ने अपनी पत्रकारिता के दौर में किस किस तरह की चुनौतियां का सामना उन्हे करना पड़ा। इस बात को वे लोगो के बीच साझा की।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा महिला पत्रकारो को मेमेंटो, प्रमाण पत्र एवम बुके देकर सम्मानित किया गया।
जिसमे पत्रकार शीला पाठक, शहजादी कुरैशी तारिणी शुक्ला, स्वाती मिश्रा, काजल कश्यप, मधु,, मधु खान, विद्या दुबे, सोनाली श्रीवास्तव,अनामिका दुबे, उषा सोनी, रितु साहू, नीयति ओझा, सोनल आदि को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष इरशाद अली, सचिव दिलीप यादव, सह सचिव दिलीप जगवानी, कोषाध्यक्ष प्रतीक वासनिक, कार्यकारिणी सदस्य गोपी नाथ के साथ बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे।