महाशिवरात्रि एवम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रॉयल राजपूत संगठन छत्तीसगढ़ के द्वारा महिला बंदियो के लिए रुद्राभिषेक कराया गया

बिलासपुर। महाशिवरात्रि एवम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पावन अवसर पर रॉयल राजपूत संगठन छत्तीसगढ़ की महिला संगठनों के द्वारा केंद्रीय जेल में जा कर महिला बंदियो के लिए रुद्राभिषेक कराया गया ।

जाने अंजाने में किए गए कई छोटे बड़े अपराधो के कारणों से अनेक महिलाए आज जेल में सजा काट रही है। जिनके विचारो एवम गुणों में शुद्धता लाने के लिए आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर राजपूत समाज एवम सामाजिक संगठनो की महिलाओ ने जेल अंदर बंद महिला के हाथो भगवान शिव जी का रुद्राभिषेक कराया गया। और भगवान शिव जी से प्रार्थना की गई कि सभी बंद महिलाएं अपराधो से दूर रह कर नैतिकता की राह पर चले और अपने परिवारों एवम बच्चो के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत करे।
इस दौरान रॉयल राजपुत संगठन की प्रीति सिंह (प्रदेश संगठन मंत्री), स्वाति सिंह (संभाग मंत्री), क्षमता सिंह( प्रदेश सचिव) सामाजिक कार्यकर्ता नीरू बिष्ट विशेष रूप से उपस्थित रहे।