Loading ...
बिलासपुर

•स्व.उषा देवी भंडारी की स्मृति में अखिल भारतीय आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में छठवें दिन खेले गए तीन मैच •महिला दिवस के अवसर पर महिला टीमों के बीच खेला गया सद्भावना मैच •केजीएफ इलेवन की टीम अगले दौर में

बिलासपुर।स्व.उषा देवी भंडारी जी की स्मृति में आयोजित रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता सरकंडा स्थित खेल परिसर मैदान चल रहा है,आयोजन के छठवें दिन तीन मैच सम्पन्न हुए।

पहला मैच महिला दिवस के अवसर पर महिला टीमों के मध्य सद्भावना मैच के रूप में खेला गया। बिलासपुर सुपर क्वीन और बेसबॉल इलेवन के बीच खेले गए इस सद्भावना मैच बेसबॉल इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया।निर्धारित 6 ओवरों में बेसबाल इलेवन की टीम ने 4 विकेट खोकर 34 रन बनाएं।

इनकी ओर से महिला बल्लेबाज नेहा ने सर्वाधिक 10 रन बनाएं।35 रनों का पीछा करने उतरी बिलासपुर सुपर क्वीन की टीम ने 6वें ओवर में मात्र एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया बिलासपुर सुपर क्वीन की ओर से महिला बल्लेबाज निशा ने शानदार पारी खेलते हुए 30 रन बनाए उन्हे उनकी इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस सद्भावना मैच में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती शशि अग्रवाल,पार्षद संध्या तिवारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी रेणुका पिंगले,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जय श्री चौकसे,भाजपा नेत्री अंबालिका साहू और श्वेता यादव रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों से भेंट कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ कराया।

दूसरा मैच केजीएफ इलेवन बिलासपुर और दुर्ग एवेंजर्स के बीच खेला गया। केजीएफ इलेवन बिलासपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवरों में 3 विकेट खोकर 125 रन बनाए। केजीएफ इलेवन बिलासपुर की ओर से बल्लेबाज ए टी राव ने आतिशी पारी खेलते हुए सर्वाधिक 46 रन बनाए।दुर्ग एवेंजर्स की ओर से गेंदबाज साई,सजल और इशू ने 1-1 विकेट अर्जित किए।

10 ओवरों में 126 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुर्ग एवेंजर्स की टीम 9वे ओवर में 62 रन बनाकर ढेर हो गई। इस प्रकार केजीएफ इलेवन की टीम ने यह मैच 63 रनों से जीत लिया। केजीएफ इलेवन के खिलाड़ी ए टी राव को उनकी आल राउंडर पारी के लिए लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस मैच के मुख्य अतिथि भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सद्दाम खान,प्रदेश महामंत्री मकसूद खान,एवं जिलाध्यक्ष मकबूल अली रहे।उन्होंने खिलाड़ियों से भेंट कर टॉस कराकर मैच प्रारंभ कराया।

तीसरा मैच केजीएफ इलेवन बिलासपुर और आयांश इलेवन के बीच खेला गया। आयांश इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयांश इलेवन की टीम 10 ओवरों में 75 रन बनाकर आल आउट हो गई।इनके और से सलामी बल्लेबाज सन्नी ने सर्वाधिक 38 रन बनाए।

केजीएफ इलेवन बिलासपुर ओर से गेंदबाज ए टी राव ने सर्वाधिक 4 विकेट झटके। 76 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केजीएफ इलेवन बिलासपुर की टीम ने 2 विकेट से यह मैच जीत लिया।इनकी ओर से बल्लेबाज सुमित ने आतिशी पारी खेलते हुए 29 रन बनाएं।सुमित को उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आयोजन समिति के प्रमुख ईशान भंडारी द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।

ज्ञात हो कि स्वर्गीय उषा देवी भंडारी की स्मृति में आयोजित इस रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का यह 12वा वर्ष है इस वर्ष इस प्रतियोगिता में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर की 32 टीमों ने भाग लिया है दिन प्रतिदिन मैदान में दर्शकों की संख्या बढ़ती जा रही है आकर्षक एलइडी स्क्रीन अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग बेहतर लाइट एवं साउंड सुविधा और आकर्षक पुरस्कार आदि आज ने इस प्रतियोगिता को और भी रोचक बना दिया है।