Loading ...
बिलासपुर

• साड़ी “वॉकेथॉन” में शहर की नारियों ने बड़ चढ़ कर हिस्सा लेकर “नारी इन साड़ी ” वाक्य को चरितार्थ किया • महिलाओ की अपनी गौरवशाली पारंपरिक परिधान साड़ी है : नम्रता सिंह

बिलासपुर । शहर में पहली बार 10 मार्च 2024 को “सानिध्य फाउंडेशन” एवम “रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर क्वीन्स” के संयुक्त तत्वाधान में साड़ी “वॉकेथॉन “का शानदार आयोजन किया गया।

बिलासपुर की नारी शक्ति ने इस आयोजन में बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी निभाई. एकल सहभागिता के साथ साथ 20 -30 महिलाओं के अनेको समूहो ने भी हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में शामिल होने महिलाएं साड़ी में सुबह 6 बजे से ही पुलिस ग्राउंड में 14 वर्ष से लेकर 80 वर्ष तक की हर आयु वर्ग की पहुँचने लगी थी. चारो ओर केवल साड़ी में नारी ही दिख रही थी और इस कार्यक्रम के घोष वाक्य “नारी इन साड़ी “को ही चरितार्थ कर रही थी।

•अतिथियों ने कार्यक्रम को सराहा•

मुख्य अतिथि की आसंदी से बोलते हुए अतिरिक्त ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश रायपुर श्रीमती वंदना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा , श्रीमती शशी अमर अग्रवाल एवं गायिका श्रद्धा मण्डल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए बिलासपुर की महिलाओं के अपनी पारंपरिक वेशभूषा में रहने एवं आकर्षक दिखने की सराहना की साथ ही ऐसे आयोजन की सराहना की ।

•साड़ी एक गौरवशाली परंपरा•

सानिध्य फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती नम्रता सिंह ने बताया की कार्यक्रम की अवधारणा “साड़ी में नारी” का उद्देश्य एक महिला के अपनी गौरवशाली पारंपरिक परिधान एवं सोच रखते हुए भी निरंतर प्रगतिशील रहने और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश देना है । साथ ही ये मिथक तोड़ने का प्रयास है की साड़ी एक स्मार्ट परिधान नहीं है और साड़ी पहन कर भी वॉक किया जा सकता है ।

इस कार्यक्रम की चेयरपर्सन श्रीमती लीना सिंह और रोटरी क्लब ऑफ़ बिलासपुर क्वींस की वंदना सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में क्विज और अन्य प्रतियोगिताओं के लिये कई आकर्षक पुरस्कार दिये गये ।

रोटरी क्लब क्वींस की अध्यक्षा आँचल अगिचा ने बताया कि इस कार्यक्रम का आयोजन महिलाओं में स्वास्थ्य और जीवन शैली के प्रति जागरूकता लाना है ।

•महिलाओ में दिखा बेहद उत्साह•

इस कार्यक्रम में शहर की 700 से भी अधिक महिलाओं ने भाग लिया जो पुलिस ग्राउंड से नारायण प्लाज़ा तक फिर वापस पुलिस ग्राउंड तक गाजे बाजे के साथ पूरे उत्साह के साथ कदम से कदम मिलाकर झूमते नाचते हुए कार्यक्रम को आनंद से सराबोर कर दिया।

•कार्यक्रम में क्विज़•

इस कार्यक्रम में विभिन्न क्विज भी रखे गए थे जो लकी ड्रा एवम विभिन्न वर्गों में सहभागिता करने वाली महिलाओं को आयोजकों ने 71,000 रू राशि के अनेक पुरुस्कार प्रदान किये। एवम वरिष्ठ महिलाओ को जिनकी आयु 70 वर्ष से अधिक थी उन्हें विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

•महत्वपूर्ण योगदान•

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती सविता सिंह, संगीता सिंह ,असिस्टेंट गवर्नर शिल्पी चौधरी ,मनीषा जायसवाल , जूही राजपूत ,कोमल शर्मा , रुचिका टिब, एकता वीरवानी, अंजू सिंह, आरती सिंह ,श्रद्धा खंडूजा, सोनाक्षी सिंह ,मनस्वी सिंह , आर्या सिंह , स्वाति श्रीवास्तव,भारती सलूँकी, बंटी सेनी, नेहा गोविंदनी, संगीता चोपड़ा,भावना चोपड़ा एवं रश्मि जैन का विशेष योगदान रहा।