Loading ...
बिलासपुर

करोड़ों की लागत से बनी हैप्पी स्ट्रीट में लोगो को बैठने के लिए एक चेयर नही।

बिलासपुर। करोड़ों की लागत से बनी हैप्पी स्ट्रीट में लोगो को बैठने के लिए एक चेयर नही।

अरपा नदी के किनारे पचरी घाट के पास लोगो के घूमने फिरने के लिए स्मार्ट सिटी की मद से बेहद खूबसूरत हैप्पी स्ट्रीट बनाया गया है। जिसका कल ही प्रदेश के मुख्यमंत्री अरुण साव के द्वारा उद्घाटन किया गया है।

लेकिन बेहद खूबसूरत इस पार्क में घूमने के बाद लोगो को बड़ी निराशा हुई। लोगो ने कहा की पार्क बेहद खूबसूरत है लेकिन इस पार्क में बड़ी खामी है कि कही पर घूमने के बाद बैठने की व्यवस्था नही की गई है।

उद्घाटन के पहले दिन घूमने आए बुजुर्ग, महिलाएं एवम बच्चो को इसके लिए बड़ी निराशा हुई। खासकर उन बुजुगो को जिनका घुटनें में दर्द की वजह से जमीन पर बैठने में दिक्कत होती है बड़ी निराशा हुई। लोगो ने कहा जहा इतना खर्च किए वहा थोड़ा और कर 10- 20 चेयर भी बैठने के लिए लगा दिए होते तो बेहतर होता।

पहले दिन हैप्पी स्ट्रीट घूमने आए लोगो ने हैप्पी स्ट्रीट घूमने के बाद कोई घास पर, तो कोई फुहारे के लिए बने चबूतरे पर बैठे दिखे। वही हैप्पी स्ट्रीट के सभी फुहारे बंद मिले।