Loading ...
क्राइमबिलासपुर

•ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत सरकंडा पुलिस को मिली बड़ी सफलता • पुलिस ने गुम 3 बालिकाओं को सूचना मिलते ही 24 घण्टे के अंदर किया रिकवर

बिलासपुर। सरकंडा थाना क्षेत्र की 03 बालिकाएं 17 मार्च से अचानक गुम हो गए थी। जिसकी सूचना परिजनों ने सरकंडा थाने में दी थी।

सरकण्डा पुलिस ने इस मामले में संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल एक्शन लिया और लापता तीनो बालिकाओं को खोज निकाला है।

सरकण्डा थाना की विशेष टीम ने इन तीनो बालिकाओ को आरोपी विनय मलिक के पास से बरामद किया है। जो अपने पास इन तीनो बालिकाओं को बंधक बनाकर रखा था।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी विनय मलिक आदतन अपराधी है। जिस पर 2 दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज है। जिसमे चोरी, लूट, मारपीट, बलात्कार, अपहरण, आर्म एक्ट जैसे संगीन अपराध शामिल है।

हालाकि इन बच्चियों को आरोपी द्वारा अपने पास बंधक बनाकर रखने कोई कोई वजह अभी तक सामने नही आई है। पुलिस की पूछताछ जारी है। जल्द ही पुलिस इस मामले में कोई बड़ा खुलासा करने वाली है।