Loading ...
क्राइमबिलासपुर

03 साल की मासूम बच्ची के साथ हुए अनाचार फिर बच्ची की मौत के मामले में परिजन एवम क्षेत्रवासियों में आक्रोश, आरोपी को फांसी देने और घर में बुलडोजर चलाने की मांग को लेकर किया चक्का जाम

बिलासपुर। नई सरकार से बिलासपुर शहर की जनता ने बेहतर कानून व्यवस्था की उम्मीद लगाई बैठी थी लेकिन बीती शाम को सिरगिट्टी में 03 साल की बच्ची के साथ हुई रेप की घटना ने पूरे शहर के लोगो को एक बार फिर झकझोर कर रख दिया है।

वही 03 साल की मासूम बच्ची के साथ अनाचार फिर मौत से अक्रोशित परिजनों एवम क्षेत्रवासियों ने आज नेहरू चौक में न्याय की मांग करते हुए चक्काजाम कर दिया।

चक्काजाम की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाईश देने लगी। लेकिन परिजनों ने प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए, इस मामले में आरोपी 17 वर्षीय आरोपी युवक के चाचा के खिलाफ भी अपराध दर्ज करने की मांग की। जिसने बच्ची को हॉस्पिटल न ले जाकर शहर में यहाँ वहां घुमा रहा था। जो मामले को छुपाने की कोशिश कर रहा था। वही आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की। साथ ही पीड़िता के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की फरियाद भी लोगो ने जिला प्रशासन से की। मामले में प्रशासन की घण्टों समझाईश के बाद परिजन और आक्रोशित भीड़ वापस लौटी।

एएसपी उमेश कश्यप ने बताया कि आरोपी नाबालिग के चाचा को भी हिरासत में ले लिया गया है, वही तहसीलदार ने बताया कि जो भी अवैध निर्माण किया गया होगा उसकी जांच कर घर तोड़ने की कार्रवाई की जाएगी, वही मुआवजे के लिए भी प्रक्रिया पूरी की जायेगी।