Loading ...
क्राइमबिलासपुर

सिरगिट्टी में 3 साल की बच्ची के साथ रेप की घटना के बाद, अब कोनी में 5 साल की बच्ची के साथ हुआ रेप

बिलासपुर। सिरगिट्टी में 03 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला अभी शांत भी नही हुआ था की कोनी थाने क्षेत्र से 05 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का एक और मामला सामने आया है।

यहां एक वहसीय दरिंदे ने 05 साल की बच्ची को खाई खजाने की लालच देकर अपने पास बुलाया और अपने वहसीयपन से अपने हवस की शिकार बनाया।

यह पूरा मामला कोनी थाना क्षेत्र का जहां उम्र 05 वर्ष की नाबालिक लड़की को गांव के ही नाबालिक लडको द्वारा खाई खजाना खिलाने के नाम से अपने घर मे ले जा कर बलात्कार किया गया ।

जिनकी रिपोर्ट पर कोनी थाने में दर्ज कराए थी। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया, जिसके बाद आरोपीयो की तलाश की गई। पकड़े गए दोनो बालको को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।पूछताछ में दोनो आरोपियों ने अपना जुर्म कुबूल लिया है, वही दोनों विधि से संघर्षरत बालको को अभिरक्षा मे लेकर, माननीय किशोर न्याय बोर्ड बिलासपुर पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया ।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोनी निरीक्षक गोपाल सतपथी, सउनि सुरेन्द्र तिवारी,आरक्षक अंकित जायसवाल, राकेश साहू, दुर्गेश यादव, महिला आरक्षक शारदा कतलम, का सराहनीय योगदान रहा।