Loading ...
बिलासपुर

•हिंदू जागरण मंच की शिकायत के बाद जागा जिला प्रशासन •शहर के होटलों में आयोजित होली के सभी कार्यक्रम हुए रद्द •होली पर्व के आयोजन के नाम पर फूहड़ता बर्दाश्त नहीं होगी : सौरभ दुबे • मानवीय मूल्यों के साथ होली पर्व को मनाए : स्मृति जैन

बिलासपुरहिंदू जागरण मंच की शिकायत के बाद जागा जिला प्रशासन और शहर के होटलों में होली के नाम पर आयोजित हो रही डीजे की धुन पर रैन डांस एवम पुल डांस के कार्यक्रमों को रद्द कराया गया।

हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष शैलेश बिसेन ने शनिवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता के माध्यम से जिसके लिए जिला प्रशासन एवम पुलिस प्रशासन को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि हिंदू संस्कृति का बहुत ही प्रमुख एवम महत्वपूर्ण त्योहार है होली। उसमे इस तरह का फुहड़ता की हिंदू संस्कृति अनुमति नही देता।

हिंदू जागरण मंच के प्रदेश आईटी सेल के सह प्रभारी सौरभ दुबे ने बताया की आज आज हिंदू समाज की बेटियों को पाश्चात्य सभ्यता की और ले जाने के लिए कई विधर्मी लोग हुए।इनको टारगेट कर समाज में एक आराजकता का माहौल बनाया जा रहा है। शहर में होली के नाम पर एक संस्था के द्वारा रेन पार्टी और स्वमिंग पुल बनाकर उसमे अश्लिता और फूहड़ता के साथ कार्यक्रम को आयोजित किया जा रहा था।

इस कार्यक्रम की जानकारी लगते ही हमने प्रशासन से ऐसे आयोजनों पर तत्काल रोक लगाने की मांग को गई थी। जिस पर जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान में लेते हुई कार्रवाई की और ऐसे सभी आयोजन पर रोक लगाई।

और उन बच्चियों के भविष्य को सुरक्षित किया जो इनके झांसे में आकर अपनी संस्कृति से विरक्त होकर पाश्चात्य संस्कृति की और जा रही थी।

वही इस मौके पर हिंदू जागरण मंच मातृ शक्ति टीम की श्रीमति स्मृति जैन ने कहा की ऐसे आयोजन पूर्व नियोजित है। ऐसे आयोजन समाज के लिए खतरा है। ये आयोजन का उद्देश्य हिंदू समाज की बेटियों को अपनी संस्कृति और सभ्यता से दूर ले जाने का एक प्रयास है।

आज के युवा वर्ग को अपने मानवीय मूल्यों के साथ साथ अपनी धार्मिक संस्कृति को पहचाने और इस मंच के माध्यम से यह अपील भी करती हु कि यह होली का त्योंहार है उसे हम अपने परिवार और समाज के लोगो के साथ मिलकर ही मनाए। आज हमको सजग रहने की जरूरत है। क्योंकि यह पर्व समय के साथ साथ बहुत ही संवेदनशील हो गया है।

इस पर्व में संवेदनशीलता के कारण प्रशासन को भी चौकन्ना रहना पड़ता। वही ऐसे आयोजन में कोई अप्रिय घटना ना हो इससे हम कैसे बचे और अपने समाज और संस्कृति को पहचाने जाने उस पर कायम रहकर इस पर्व को अच्छे से मनाए।

ज्ञात हो कि हिंदू जागरण मंच की शिकायत के बाद शहर के अलग अलग होटलों में आयोजित इस तरह के पुल पार्टियों के आयोजनों को जिला प्रशासन ने रद्द कराया।

प्रेसवार्ता में हिंदू जागरण मंच के सौरव दुबे, (प्रांत कार्यकारिणी सदस्य), स्मृति वैष्णव जैन (प्रांत कार्यकारिणी सदस्य),शैलेश बिसेन सिंह (जिला संयोजक), पार्थों मुखर्जी (प्रांत कार्यकारिणी सदस्य), पवन गोयल (जिला सह संयोजक), प्रफुल मिश्रा (जिला कार्यकारिणी सदस्य) आदि उपस्थित रहे।