Loading ...
क्राइमबिलासपुर

पुलिस कप्तान फेसबुक लाइव आ कर आम जनता को दी होली की बधाई व शांतिपूर्वक होली मनाने का किया अपील। Facebook live में उन्होंने कहा – बच्चे बच्चियों का सम्मान व खुशीयों का ध्यान रखें, शराब पीकर वाहन न चलाए, किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका पर तत्काल 112 पर कंट्रोल रूम को सूचित करे, आदर्श आचार सहिता का पालन करें।

बिलासपुर। होली त्यौहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवम इस त्यौहार को शांतिपूर्वक, अत्यंत हर्ष उल्लास के साथ पारिवारिक वातावरण में अपने परिवार एवम दोस्तो के साथ मनाने की अपील के साथ जिले के पुलिस अधीक्षक आज 8:30 बजे फेसबुक में लाइव आकर जनता को जागरूक किया।

उन्होंने सर्वप्रथम सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि शांति व्यवस्था के साथ आप सभी इस होली त्यौहार को मना सके इसके लिए लगातार प्रयास किए गए है। जीतने भी गुंडे बदमाश या आदतन अपराधी थे उन सभी पर कार्यवाही की गई है। इस होली पर्व पर जनता की सुरक्षा के लिए 86 पेट्रोलियम पार्टी लगाई गई है। 150 से अधिक फिक्स पिकेट्स लगाए गए है। इसके बावजूद भी कहीं कोई गड़बड़ी की आशंका होने पर तत्काल 112 पर कंट्रोल रूम को सूचना दे।

साथ ही उन्होंने युवाओं से अपील किया है की शराब पीकर वाहन न चलाए । पिछले सालों के रिकॉर्ड है जिससे लोग शराब के नशे के कारण त्यौहार में अपने परिवारों को खोया है और त्योहार अचानक मातम में बदल गई है,इसलिए युवा नशे की हालत में वाहन न चलाए। वही उन्होंने अपील किया कि सोशल मीडिया के अफवाहों पर ध्यान न दे और सभी परिवार,समाज, बच्चे, बच्चियों का सम्मान करे। उनकी खुशीयों का ध्यान रखे।

साथ ही उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव करीब आ गया है। 16 मार्च से आदर्श आचार सहित लागू भी है। हमे उसे ध्यान में रखते हुए उनके गाइड लाइन का पालन करते हुए होली त्यौहार को आनंद व शांति पूर्वक मनाना है।

पुलिस आप सभी की सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है।