हिंदू नववर्ष में निकली भव्य एवम ऐतिहासिक शोभा यात्रा, फूलो की वर्षा एवम आतिशबाजी के साथ जगह जगह किया गया भव्य स्वागत, पहली बार अरपा मईया की महा आरती भी की गई

बिलासपुर। हिंदू नव वर्ष संवत्सर 2081 पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। हिंदू नव वर्ष आयोजन समिति के इस आयोजन में पारंपरिक भगवा वस्त्रों में हजारों की संख्या में सनातनी सम्मिलित हुए।


शाम 04 बजे पुलिस मैदान से शोभायात्रा की शुरुआत की गई। जो पूरे शहर में भ्रमण करते हुए तिलक नगर हनुमान मंदिर में महा आरती के साथ समापन किया गया। इस शोभायात्रा में भगवान श्री राम, हनुमान और अन्य प्रसंगों से जुड़े जीवंत झांकी लोगो के मन को भा गए थे। बैंड बाजे, धूमाल ने साथ भगवा वस्त्र में सनातनियो का उत्साह देखते ही बनता था।


लोक नृत्य के साथ नाचते गाते लोग इस शोभायात्रा की शोभा को चार चांद लगा रहे थे। वही इस शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा एवम भव्य आतिशबाजी के साथ स्वागत किया जा रहा था।


पुलिस मैदान से निकलकर शोभायात्रा सत्यम चौक,अग्रसेन चौक, सीएमडी चौक, तारबाहर चौक, शिव टाकीज चौक,गांधी चौक, कोतवाली चौक, गोल बाजार, सदर बाजार, सिम्स चौक,देवकीनंदन चौक होते हुए तिलक नगर, हनुमान मंदिर पहुंची, जहां हनुमान जी की महा आरती के साथ इस शोभा यात्रा का समापन किया गया। वहीं इस वर्ष रिवर व्यू पर अरपा मैया की महा आरती भी की गई।
