अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की बिलासपुर इकाई ने, दृष्टि बाधित बच्चियों के साथ बिताया समय ,बांटी खुशियां

बिलासपुर। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, बिलासपुर इकाई के द्वारा आज दृष्टि बाधित बच्चियों को खाने पीने की चीजे वितरित की गई एवम उनके साथ कुछ समय बिता कर उन्हे अपनेपन का एहसास कराया।

मारवाड़ी महिलाओ के द्वारा नवरात्रि के दूसरे दिन दृष्टि बाधित बच्चीयों के साथ खुशियां बांटी गई। महिलाओं ने बच्चियों को बैठा कर खाना खिलाया ताकि उन्हें अपनेपन का एहसास हो सके और घर, परिवार का प्यार मिल सके। साथ ही सभी बच्चो को चॉकलेट, फ्रूटी, फल, पानी बोतल, ग्लास आदि विभिन्न खाने पीने एवम जरूरतों के समान दिए गए।

इस दौरान बच्चियों ने लुकआउट एप्प के बारे मे बताया, ब्रेल लिपि के विषय मे बताया… बच्चे कैसे न्यूज़ पेपर को कॉपी की तरह इस्तेमाल करते हैँ। वह भी उन्होंने कर के दिखाया । इसलिए जब भी कोई दृष्टि बाधित स्कूल मे जाए तो हमेशा न्यूज पेपर लेकर जाए।
साथ ही मारवाड़ी महिलाओ ने बच्चों के साथ वृक्षारोपण करते हुए एलोवेरा व गिलोय का पौधा भी लगवाया। बच्चों ने पर्यावरण को बचाने के लिए वीडियो संदेश भी दिया।

बच्चे अपने साथ मां स्वरूप इन महिलाओ को अपने साथ पाकर बेहद खुश हुए और स्वादिष्ट खाना और प्यार पाकर खुशी से फूले नही समाए
इस दौरान संगठन की अध्यक्ष पिंकी मनीष अग्रवाल, सचिव सीमा प्रमोद अग्रवाल, मधु, रंजना, राधा,मेघा, मुक्ता, ममता, प्रमिला, मोनिका, रेखा, अनुकृति, सुनीता, निशा, स्वाति सहित 40 महिलाए उपस्थित रहीं।